टुण्डरा नगर के नितेश देवांगन का आर्मी ट्रेनिंग के बाद नगर आने पर भव्य स्वागत…
कटगी : नगर पंचायत टुंड्ररा के नितेश देवांगन ने 11 महीने आर्मी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपने नगर पहुंचने पर नगर वासियों ने भव्य स्वागत किया। अग्निवीर भर्ती के आर्मी में नितेश देवांगन का एक वर्ष पूर्व चयन हुआ था जिसके बाद वह ट्रेनिंग में गया था सोमवार को उनके नगर आगमन पर आतिशबाजी के साथ जनसैलाब उनकी स्वागत के लिए उमड़ा। नगरवासी और उनके परिवार के सदस्यों व दोस्तों ने उनसे माला, पुष्प, नारियल भेट करके उनका स्वागत किया और बधाई व शुभकामनाएं दिया। यह नगर पंचायत टुंड्ररा के लिए बड़ी उपलब्धि है एक बुनकर,किसान का बेटा भारतीय सेना में आर्मी बना जो कि देश की सेवा करने का मौका मिला। उनके माता- पिता का उनसे मिलकर गले लगाकर उनकी सफलता की बधाई दी साथ यह झलक देखने को मिला कि उनके माता संतोषी देवी देवांगन और पिता पुनीराम देवांगन के आंखों में अपने बेटे को कामयाब होते देख आंख से खुशी की आंसु देखने को मिला।
चंडी माता से लिया आशीर्वाद,नगर में निकाली भव्य रैली : नितेश देवांगन ने चंडी माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। नगरवासी और अपने रिश्तेदार, दोस्तों से आशीर्वाद लिया। जिसके पश्चात अपने नगर का भ्रमण किया और नगर के लोगों से भेंट मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।








