श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…
बिलाईगढ़ : श्री हनुमान प्रकटोत्सव के अवसर पर पावन नगर पवनी में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
बता दे कि श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वावधान में प्रति वर्ष हनुमान प्रकटोत्सव पर विशेष पूजा पाठ सहित भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। वही कल 2 अप्रेल को सुबह 7 बजे से पावन नगर पवनी के गौरा डबरी तालाब स्थित मंदिर में श्री हनुमान जी की पूजन एवं प्रसाद वितरण, 3 बजे से सुप्रसिद्ध गायकों द्वारा भजन गायन प्रस्तुति, शाम 4 बजे से शोभायात्रा एवं रात्रि में महाभण्डारा का आयोजन किया गया है। समिति के सदस्यों ने अपील की है कि श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर पूण्य के भागी बने।








