रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का कल 20 दिसंबर को भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम सरसींवा आगमन हो रहा है। भेंट मुलाकात पश्चात बिलाईगढ़ आगमन होगा, जिसके लिए स्कूल मैदान पवनी में है दो हेलीपैड का निर्माण किया गया है। जिसका निरीक्षण संसदीय सचिव चंद्र देव राय ने किया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
इस दौरान नगर पंचायत भटगांव के उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, विधायक प्रतिनिधि हेमंत दुबे, पूरी राम साहू अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







