सोनाखान में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल हुये संसदीय सचिव चंद्रदेव राय…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : सोनाखान में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शहीद वीरनारायण सिंह की स्मृति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय शामिल हुये। श्री राय के द्वारा वीरनारायण सिह की समाधि मे पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया एवम उनके वंशजों को शाल श्रीफल भेट कर उनका सम्मान किया । इस दौरान श्री राय ने कहा कि देश की आजादी के लिये अपनी जान देने वालो में एक नाम छत्तीसगढ़ के शहीद वीरनारायण सिह का भी आता है, जिन्होंने अंग्रेजो के समर्थक का गोदाम लूट कर सारा आनाज गरीबो में बटवा दिया था। वे पांच सौ आदिवासियों की फौज बनाकर अंग्रेज सेना से भिड़ गए थे, जिसके बाद अंग्रेजों ने बीच चौराहे पर उन्हें तोप से उड़ा दिया था।

- Advertisement -

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिले के कलेक्टर रजत बंसल, एस. पी.दीपक कुमार झा, ब्लॉक काँग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, जान मोहम्मद, अभिषेक अवस्थी सहित अधिकारी कर्मचारी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवम बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!