सारंगढ़ : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कांग्रेस की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, गौ सेवा आयोग से पुरुषोत्तम साहू, कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दकी, संयुक्त कलेक्टर, एसपी, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, रेंजर सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं कांग्रेस के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।







