रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी में स्टार क्लब एवं युवा मितान क्लब पवनी के तत्वाधान में भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खेल मैदान पवनी में 20 फीट का रावण दहन किया गया। वही छ. ग. के सुप्रसिद्ध गायक पद्मश्री अनुज शर्मा नाईट शो की प्रस्तुति में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्री राय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहाँ सबसे अधिक समर्थन मूल्य में धान खरीदी की जाती है, जहा गोबर की खरीदी की जा रही है, राम वन गमन परिपथ का विस्तार किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ मॉडल को देश के अन्य राज्य में भी लागू कर रहे है। संसदीय सचिव के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष भागवत साहू, सरसींवा पंकज चंद्रा, द्वारिका देवांगन, प्रवेश दुबे, डॉ परमानंद साहू, नेतराम रात्रे, सुजीत जायसवाल, अनिल साहू, डोल कुमार जायसवाल, इतवारी साहू, मुकेश साहू, रामकुमार साहू, हेमंत दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







