संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने किया बिलाईगढ़ में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ…लोगों को मिलेगी सुविधा…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ परिसर में 54 लाख रुपये की लागत से बने आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। साथ ही 18 लाख रुपये की लागत से बने 10 बिस्तर आक्सीलेटेट अस्पताल भवन का लोकार्पण किया।

- Advertisement -

विदित हो कि कल ही जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने 32 लाख की लागत से 20 बिस्तर की अस्पताल भवन का लोकार्पण किया था। इस दौरान श्री राय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि कोरोना काल के बाद लगातार विकास का काम हो रहा है। आज लोगो को पता चल गया है बाहरी विधायक व स्थानीय विधायक में क्या अंतर है, आप और हम मिलकर विकास की गति को हमेशा आगे बढ़ाते रहेंगे।

इस दौरान ब्लॉक जनपद सभापति भागीरथी चन्द्रा, पार्षद भूपेंद्र यादव, बीआरसीसी नेतराम रात्रे, शेखर भट्ट, छिर्रा सरपंच प्रतिनिधि मनहरण खटकर, केशव साहू, बीएमओ डॉ एस के खुंटे, डॉ प्रधान, नर्स स्टाफ, कांग्रेस के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!