रुपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने शासकीय शहीद वीरनारायण सिह महाविद्यालय बिलाईगढ़ के खेल मैदान में चल रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की खेल को संरक्षित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को बढ़ावा दिया है। यह आयोजन गांव गांव में किया जा रहा है। जिसमें लोग उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं, मैं इन खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। इन लोग प्रदेश स्तर में अच्छा प्रदर्शन कर बिलाईगढ़ का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू, सरसींवा अध्यक्ष पंकज चंद्रा, नगर पंचायत बिलाईगढ़ के पूर्व अध्यक्ष द्वारिका देवांगन, महाविद्यालय बिलाईगढ़ प्राचार्य सुनीता कोशले, बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के सीईओ सुश्री योगेश्वरी बर्मन, बीईओ सत्यनारायण साहू, फूड इंस्पेक्टर प्रहलाद राठौर, पंचराम साहू सहित युवा मितान क्लब के सदस्य, खिलाड़ी गण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।







