रुपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने बालपुर में होने वाले बड़े भजन स्थल का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मेला स्थल, जैतखाम स्थल, विद्युत व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति सरसींवा के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, कोदवा सरपंच प्रतिनिधि लहाराम रत्नाकर, मेला समिति के अध्यक्ष एवं प्रदेश समन्वयक मुद्रिका राय, जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सीईओ सुश्री योगेश्वरी बर्मन, एसडीओ आर ई एस श्री वर्मा जी, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी, किशन शर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।







