रुपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : आज बिलाईगढ़ में किसान जोड़ों सम्मान यात्रा का आगमन हुआ। लगभग 2500 कि.मी. से अधिक की सम्मान यात्रा में 90 विधानसभा के प्रत्येक नगर, ग्रामों और बुथों में 36 किसान रथ राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश और छत्तीसगढ़ शासन की 36 जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिये निकाली गई है। किसान सम्मान यात्रा का समापन दिसंबर में होगा। किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामविलास साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार हैं, किसानों को कर्ज माफी योजना का लाभ दिया। प्रदेश के 20 लाख किसानों का लगभग 11 हजार करोड़ का ऋण माफ हुआ। धान की कीमत वायदानुसार 2500 रुपए प्रति क्विंटल दी। सरकार इस साल धान की कीमत 2640 और 2660 रूपए देगी। धान के अलावा सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से कोदो, कुटकी, मक्का, गन्ना, दलहन, तिलहन, फलदार वृक्ष और वृक्षारोपण करने वाले किसानों को 10 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दे रही है।
कार्यक्रम में किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रामविलास साहू, जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस दयाराम साहू, ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ अध्यक्ष भागवत साहू, ब्लाक अध्यक्ष सरसीवां पकंज चन्द्रा, साहू समाज जिलाध्यक्ष तोषराम साहू, द्वारिका देवांगन, डॉ दिलीप अनंत, उत्तरा साहू, भागीरथी चंद्रा, धनसाय साहू, छेदीलाल साहू, सरधा पटेल सहित कांग्रेस पदाधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।