प्रादेशिक सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल हुए संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, विभिन्न समस्याओं के साथ दुर्घटना रोकने दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायपुर से सरायपाली फ़ोर लाईन नेशनल हाइवे के डिवाइडर में लोहे के ग्रील लगाने की माँग की ताकी गाय, बैल, भैंस हाईवे में क्रास न कर सके।जिससे सड़क दुर्घटना से बचाया जा सके।

- Advertisement -

दुर्घटना होने पर तत्काल आस्पताल पहुँचाने वाले लोगों को दस हज़ार प्रोत्साहन राशि देने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी, पहले 5000 हज़ार की राशि मिलता था।

रूपेश श्रीवास
संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विधायक चंद्रदेव राय आज छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल हुए। मंत्रालय में यातायात मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता एवं लोनिवि मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक कुलदीप जुनेजा, वरिष्ठ विधायक अरुण बोरा सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न बैठक में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित गंभीर मुद्दे उठाते हुए समाधान हेतु अपने सुझाव रखे एवं प्रदेश स्तर की समस्याओं का चिन्हांकन करने के साथ ही बलौदाबाज़ार जिले के लिए भी महत्वपूर्ण मांगें रखीं।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना रोकने ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं, सड़कों पर गड्‌ढे भरने का अभियान लगातार चले। पेट्रोलिंग टीम बने जो प्रमुख मार्गों से होकर रोज गुजरे और गड्‌ढे होने पर तत्काल उसी समय गड्‌ढे भरे जाएं। पुलिस, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग आपसी समन्वय से कार्ययोजना बनाएं और दुर्घटना वाले क्षेत्र का निरीक्षण कर एक्सीडेंट रोकने की दिशा में पुख्ता काम करें। जिन स्थानों पर सड़कें नेशनल हाईवे पर मिलती हैं, वहां गति नियंत्रित करने के पुख्ता उपाय किये जाएं। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त दल बनाया जाए। सड़कों पर अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग्स, स्ट्रीट लाईट, निर्माणाधीन मार्गों में बेहतर सुरक्षा, राजकीय मार्गों के उन्नयन एवं चौड़ीकरण जैसे प्रादेशिक मामलों को बताने के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने सभी चौक में ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क किनारे पड़े बिल्डिंग मटेरियल, कंडम गाड़ियों और अवैध होर्डिंग्स की भरमार की समस्या से निपटने शिफ्टिंग के साथ-साथ रोड़ सेफ्टी के कार्यों जैसे कैट आई, पेड़ों की रंगाई-पोताई के कार्य कराए जाने पर जोर दिया। उन्होंने पशुधन संरक्षण एवं सुरक्षा के साथ ही जान माल की हानि रोकने मवेशिवों को रेडियम पट्टी पहनाने का विशेष अभियान चलाने का आग्रह किया।

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!