बलौदाबाजार : प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा में जा रहे है और वहां लोगों से रूबरू हो रहे है।
इसी कड़ी में 20 दिसम्बर को सीएम भपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम प्रस्तावित है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे बिलाईगढ़ विधानसभा के सरसींवा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत लोगो से मिलेंगे और शासन की योजनाओं का जमीनी हकीकत से रूबरू होंगे।
छत्तीसगढ़ : बस ने कार सवारों को मारी टक्कर…धड़ से अलग हुई महिला का सिर…पिता-पुत्र की हालत गंभीर…
कार्यक्रम को लेकर अपर कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने सचिव, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को सीएम के प्रतिपल विवरण के अनुमोदन के लिए पत्र लिखा है। ताकि आवश्यक तैयारी पूरी की जा सके।







