Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : दिव्यांग एवं वृद्धा पेंशन के मामलों का करें त्वरित निराकरण करें – कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी…
    Featured

    सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : दिव्यांग एवं वृद्धा पेंशन के मामलों का करें त्वरित निराकरण करें – कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 26, 2022No Comments2 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने आज जनदर्शन के माध्यम से लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में आए दिव्यांग एवं वृद्धा पेंशन के मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए हैं। ग्राम पिपरडुला, सरसींवा निवासी शिव कुमार सोनी जनदर्शन में बकरी पालन हेतु ऋण के संबंध में आवेदन लेकर आए थे। इस संबंध में कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। भटगांव नगर पंचायत में कार्यरत कर्मचारी अक्षय कुमार ने ईपीएफ राशि न मिलने के संबंध में कलेक्टर के समक्ष आवेदन किया। कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने उक्त आवेदन के निराकरण हेतु सीएमओ भटगांव को जांच करने एवं संबंधित कर्मचारी को शीघ्र ईपीएफ राशि दिलाये जाने के संबंध में निर्देश दिए। दीर्घकालीन पूर्वजों के समय से मकान बनाकर रह रहे भूमि का भूमि स्वामी अधिकार पत्र/पट्टा दिलाए जाने हेतु कोसिर के आवेदक भूमिस्वामियों ने आवेदन किया, इस संबंध में एसडीएम को जांच करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के संबंध में आए हितग्राहियों को कलेक्टर ने अवगत कराया कि अभी वर्तमान में आवास की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसके अलावा सारंगढ़ में वर्ष 1954 से प्रति वर्ष 26 जनवरी से 3 फरवरी तक अमर शहीदों की याद में हो रहे गणतंत्र मेला की अनुमति हेतु आवेदन किया गया, जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम को जांच कर अनुमति प्रदान करने के निर्देश दिए। ग्राम छोटे गन्तुली सारंगढ़ की लक्ष्मनी यादव पति उम्र 63 वर्ष जो अत्यंत निर्धन परिवार से हैं, उन्होंने शासन की योजना के अंतर्गत वृद्धा पेंशन दिलाने हेतु आवेदन किया, उक्त आवेदन पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ भू-राजस्व की धारा 250 के तहत बेदखली के आदेश जारी करवाने के संबंध में टीकाराम साहू ग्राम बम्हनपुरी, राजस्व निरीक्षक मंडल-भटगांव, तहसील बिलाईगढ़ के निवासी ने आवेदन किया, इस संबंध में कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने बिलाईगढ़ तहसीलदार को जांच करने के निर्देश दिए। ग्राम छतौना निवासी हरिसिंग ने साराडीह बैराज में भू-अर्जन के मुआवजा राशि प्राप्त करने हेतु आवेदन किया इस संबंध में एसडीएम सारंगढ़ को जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत धोबनी, बिलाईगढ़ के पंचायत सदस्यों ने गांव में विभिन्न लोगों द्वारा किए गए बेजा कब्जा को हल्का पटवारी द्वारा चिन्हांकित कर नाम दिखाने के आदेश प्रदान करने हेतु आवेदन किया, इस संबंध में तहसीलदार बिलाईगढ़ को जांच करने के निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,048 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,687 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,405 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,214 Views
    Don't Miss

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    By Ghatna ManchanMarch 25, 20260

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन… बिलाईगढ़ :…

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1051560
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.