Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सारंगढ़ : कलेक्टर श्री चौहान ने भारत स्काउट गाइड के नवीन भवन का उद्घाटन किया…
    Featured

    सारंगढ़ : कलेक्टर श्री चौहान ने भारत स्काउट गाइड के नवीन भवन का उद्घाटन किया…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanFebruary 23, 2024No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़ : कलेक्टर श्री चौहान ने भारत स्काउट गाइड के नवीन भवन का उद्घाटन किया…

    बिलाईगढ़ : विश्व चिंतन दिवस के अवसर पर कलेक्टर के एल चौहान ने भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के जिला संघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अपर कलेक्टर निष्ठा पांडे तिवारी, जिला परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, एबीओ डोंगरे एवं मुकेश कुर्रे, आजीवन सदस्य महेंद्र केजरीवाल, नायक, सारंगढ़ बीआरसीसी शोभाराम पटेल उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि अपने परिवार, समाज और देश के लिए क्या काम कर सकते हैं। यह शिक्षा स्काउटिंग से मिलती है। स्काउटिंग का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ समाज सेवा है। आपदा प्रबंधन कार्य में स्काउट्स गाइड्स की बड़ी-बड़ी भूमिका होती है क्योंकि स्काउट्स गाइड्स में जो भी व्यक्ति जुड़ा होता है वह प्रशिक्षित होता है। प्राकृतिक आपदा से कैसे निपटा जाए इसके लिए प्रशिक्षित लोगों की आवश्यकता होती है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स एक प्रशिक्षित संस्था है, जिसमें लाखों लोग जुड़े हुए हैं। सफाई अभियान में स्काउट्स गाइड्स द्वारा किये जा रहे सहयोग के लिए स्काउट गाइड की प्रशंसा करते हुए नवीन कार्यालय भवन के लिये शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कार्यालय भवन का निरीक्षण करते हुए मूलभूत सुविधा मुहिया कराने आश्वासन भी दिये।

    अपर कलेक्टर निष्ठा पांडे तिवारी ने कहा कि स्काउटिंग से जुड़ने पर गौरव की अनुभूति होती है। मैं चाहती हूं कि जिले की स्काउट गाइड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर जिले का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार के साथ किया गया। तत्पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत कलर पार्टी के द्वारा किया गया। अतिथियों के स्वागत में मनपसार की गाइड्स द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जिला सचिव दीपक पांडेय ने चिंतन शिविर के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि स्काउट्स गाइड्स के संस्थापक बेडेन पावेल एवं उनकी पत्नी के जन्मदिन 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिला कोषाध्यक्ष पूनमसिंह साहू ने कहा कि भारत स्काउट्स गाइड्स विश्व व्यापी संस्था है। करीब 217 देशों में स्काउटिंग संचालित है।

    नवीन कार्यालय भवन के उद्घाटन समारोह के पूर्व सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त गाइड्स जयंती निषाद, जया निराला, अनुज साहू सरसींवा, पृथ्वीराज बंजारे, नीरज साहू घरजरा, एरो गोल्डन प्राप्त प्रेरणा साहू को प्रमाण पत्र प्रदान सम्मानित किया गया। केड़ार प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षित बेसिक स्काउट मास्टर्स, स्पेशल ट्रेनिंग कोर्स करने वाले धात्री नायक एवं चुनाव कार्य में मतदाता मित्र के रूप में काम करने वाले स्काउटर-गाइड एवं स्काउट्स- गाइड्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय आयुक्त पवन कुमार नायक, डीओसी लिंगराज पटेल विकास खंड सचिव राजाराम साहू, ओमप्रकाश चौहान, धात्री नायक, पार्वती वैष्णव, मीना जांगड़े, अनीता महीश, बीपी बसंत, कमलेश साहू, एसके साहू, समय लाल काठे एवं हीरालाल पटेल, वृंदावती साहू, शशिकला उरांव, सुषमा चौहान, वेदमती चौहान, त्रिवेणी राते, ओंकारेश्वर श्रीवनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भागवत प्रसाद साहू ने एवं आभार व्यक्त जिला प्रशिक्षण आयुक्त एस एल साहू ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,048 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,687 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,405 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,214 Views
    Don't Miss

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    By Ghatna ManchanMarch 25, 20260

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन… बिलाईगढ़ :…

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1051561
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.