Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में लगभग सभी डॉक्टरों की है पोस्टिंग…जिलेवासियों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ…देखे पूरी सूची…

    February 10, 2026

    सारंगढ़ : भटगांव के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी कर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    February 10, 2026

    सरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही…फरार गांजा खरीददार युवती गिरफ्तार…

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ कन्नौजे के हाथों स्कूली बच्चों ने खायी फाइलेरिया की दवा…10 से 25 फ़रवरी तक चलाया जाएगा हाथीपांव उन्मूलन अभियान…
    Featured

    सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ कन्नौजे के हाथों स्कूली बच्चों ने खायी फाइलेरिया की दवा…10 से 25 फ़रवरी तक चलाया जाएगा हाथीपांव उन्मूलन अभियान…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanFebruary 10, 2026No Comments3 Mins Read7 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ कन्नौजे के हाथों स्कूली बच्चों ने खायी फाइलेरिया की दवा…10 से 25 फ़रवरी तक चलाया जाएगा हाथीपांव उन्मूलन अभियान…

    सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के हाथों पीएमश्री स्कूल सारंगढ़ में विद्यार्थियों को फाइलेरिया (हाथी पांव) रोग से बचने के लिए उनके उम्र और ऊचाई के आधार पर दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ निराला सहित स्वास्थ्य अमला और स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
    फाइलेरिया याने हाथीपांव की बीमारी एक परजीवी के कारण होता है जिसे मादा क्यूलेक्स मच्छर के द्वारा फैलाया जाता है। हाथीपांव की बीमारी के परजीवी जब सूक्ष्म रूप में होता है तभी उसे नष्ट कर सकते है। जवान होने की स्थिति में इसे समाप्त नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि परजीवी को नष्ट करने के लिए पूरे समुदाय को आईडीए की दवाई खिलाई जाती है। परजीवी के बड़े होने की स्थिति में मानव शरीर के लासिका तंत्र को बाधित करता है, परिणाम स्वरूप पैरों में सूजन होती है। एक बार पैर में सूजन हो जाने के बाद इसे ठीक नहीं किया जा सकता है। इसलिए फाइलेरिया होने के पहले ही जब सूक्ष्म रूप में परजीवी होता है तब उसे मारा या नष्ट किया जा सकता है। यही कारण है कि समुदाय को एक साथ दवाई खिलाई जाती है। फाइलेरिया या हाथीपांव उन्मूलन का यह अभियान 10 फ़रवरी से 25 फ़रवरी तक चलाया जाएगा। आंगनवाड़ी केंद्रों, शालाओं, कार्यालयों को बूथ बनाया गया है। लक्षित व्यक्तियों को दवाई खिलाएंगे। इस दवाई को सामने ही खिलाना होता है। कई लोग बाद में खा लेंगे दवाई दे दीजिए कहकर दवा लेते हैं, लेकिन दवा नहीं खाते है जो बीमारी होने पर उनके लिए ही जिंदगी भर सहना पड़ेगा। फाइलेरिया की दवा पूर्णतः सुरक्षित है। कुछ लोगों को सिर दर्द ,बदन दर्द ,पेट में दर्द की शिकायत होती है, जो शरीर मे माइक्रोफाइलेरिया या कृमि के परजीवी होने के कारण हो सकता है। दवाई खाने के बाद परजीवी मरता है। परिणाम स्वरूप रिएक्शन होता है। ये साइड इफेक्ट दिखता है। कोई भी गोली खाने से जी मिचलाता है। विशेष परिस्थिति के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की रैपिड रिस्पॉन्स टीम की गठन भी की गई है। परेशानी होने पर 104 पर भी फोन करके परामर्श ली जा सकती है। बूथ में और घर में दवाई नहीं खा पाएंगे उन्हें मापअप राउंड चला कर छुटे हुए लोगों को खोज खोज कर आईडीए की दवाई खिलाई जाएगी। एलबेंडाजोल की गोली को वर्ष में 2 बार अगस्त और फरवरी में दी जाती है, लेकिन फाइलेरिया नाशक दवाई की वर्ष में एक बार ही दी जानी होती है। तीनों दवाई की कंपोजिशन इस बीमारी को नष्ट करने में सहायक है। स्कूल के बच्चो की टीएएस एक प्रकार की जांच है, जिससे पता लगाया जाता है बच्चे में फाइलेरिया के परजीवी है कि नहीं। समुदाय को फाइलेरिया रोधी दवाई खाना जरूरी हो गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में लगभग सभी डॉक्टरों की है पोस्टिंग…जिलेवासियों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ…देखे पूरी सूची…

    February 10, 2026
    Featured

    सारंगढ़ : भटगांव के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी कर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    February 10, 2026
    Featured

    सरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही…फरार गांजा खरीददार युवती गिरफ्तार…

    February 10, 2026
    Featured

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : मेहता नगर भाठापारा में युवक की हत्या…जांच में जुटी पुलिस…

    February 10, 2026
    Featured

    टुण्डरा नगर के नितेश देवांगन का आर्मी ट्रेनिंग के बाद नगर आने पर भव्य स्वागत…

    February 3, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20261,967 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 2026729 Views

    छत्तीसगढ़ : कुएं में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत…ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा…

    January 7, 2026434 Views

    बिलाईगढ़ : जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में आरटीआई की मंशा पर कुठाराघात…आवेदक को अपील के लिए होना पड़ा मजबूर…

    January 28, 2026308 Views
    Don't Miss

    सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में लगभग सभी डॉक्टरों की है पोस्टिंग…जिलेवासियों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ…देखे पूरी सूची…

    By Ghatna ManchanFebruary 10, 20260

    सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में लगभग सभी डॉक्टरों की है पोस्टिंग…जिलेवासियों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ…देखे…

    सारंगढ़ : भटगांव के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी कर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    February 10, 2026

    सरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही…फरार गांजा खरीददार युवती गिरफ्तार…

    February 10, 2026

    सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ कन्नौजे के हाथों स्कूली बच्चों ने खायी फाइलेरिया की दवा…10 से 25 फ़रवरी तक चलाया जाएगा हाथीपांव उन्मूलन अभियान…

    February 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1041321
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.