Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सारंगढ़ : IDA कार्यक्रम के तहत स्कूलों का औचक निरीक्षण, CMHO ने दिए आवश्यक निर्देश…
    Featured

    सारंगढ़ : IDA कार्यक्रम के तहत स्कूलों का औचक निरीक्षण, CMHO ने दिए आवश्यक निर्देश…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanFebruary 11, 2026No Comments2 Mins Read57 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़ : IDA कार्यक्रम के तहत स्कूलों का औचक निरीक्षण, CMHO ने दिए आवश्यक निर्देश…

    सारंगढ़ : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और स्कूली बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को IDA (Mass Drug Administration) कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय एवं निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सलोनी और उलखर स्थित स्कूलों में स्वास्थ्य मानकों की गहन समीक्षा की गई।

    जिला स्तरीय निरीक्षण दल का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. एफ. आर. निराला ने किया। उनके साथ आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक रोशन सचदेव भी उपस्थित रहे। टीम ने विद्यालयों में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति और क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कृमि मुक्ति और हाथीपांव जैसी बीमारियों से बचाव के लिए चल रहे दवा सेवन अभियान की स्थिति की जांच की गई।

    अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी पात्र बच्चों को शिक्षकों की उपस्थिति में दवा का सेवन अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि अभियान का शत-प्रतिशत लाभ मिल सके। इसके अलावा ‘साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड अनुपूरण’ (WIFS) कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध दवाओं के स्टॉक एवं बच्चों द्वारा नियमित सेवन की जानकारी भी ली गई। संबंधित स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि आयरन की गोलियों का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाए और उसका उचित रिकॉर्ड संधारित किया जाए।

    निरीक्षण के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत बच्चों के आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता और उनके रिकॉर्ड संधारण की भी जांच की गई। डॉ. निराला ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बच्चा आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित न रहे तथा आवश्यक दस्तावेजों का अद्यतन रिकॉर्ड स्कूल स्तर पर रखा जाए।

    इस अवसर पर डॉ. एफ. आर. निराला ने कहा, “बच्चों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। स्कूलों में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए यह निरीक्षण किया गया है, ताकि दवा सेवन और रिकॉर्ड संधारण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।”
    स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में स्वास्थ्य योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग जारी रहेगी और आवश्यकतानुसार आगे भी औचक निरीक्षण किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,049 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,687 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,411 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,214 Views
    Don't Miss

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    By Ghatna ManchanApril 3, 20260

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य…

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1051892
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.