Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » प्रधानमंत्री ने 65 लाख लोगों को दी अधिकार अभिलेख की सौगात…भूमि का मालिकाना हक़ मिलने से योजनाओं का लाभ लेने में होगी आसानी – प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल…
    Featured

    प्रधानमंत्री ने 65 लाख लोगों को दी अधिकार अभिलेख की सौगात…भूमि का मालिकाना हक़ मिलने से योजनाओं का लाभ लेने में होगी आसानी – प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 18, 2025No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    जिले के 5841 लोगों को मिला अधिकार अभिलेख पत्र…

    हितग्राहियों को सौंपा गया आवास की चाबी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, सचिव एवं लखपति दीदी हुए सम्मानित…

    नशामुक्ति, स्वच्छता व यातायात सुरक्षा की ली गई शपथ…

    बलौदाबाजार : स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से देशभर के 65 लाख लोगों को अधिकार अभिलेख पत्र का वितरण किया। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के सीधे प्रसारण को जिला ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एलईडी टीवी के माध्यम से देखा गया। जिला ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के तहत जिले के 5841 लोगों को अधिकार अभिलेख पत्र दिया गया।इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 5 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपा गया, 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड दिया गया। विश्व शौचालय दिवस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, सचिव तथा लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नशामुक्ति, स्वच्छता एवं यातायात सुरक्षा की शपथ दिलाई।

    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि लोगों को जमीन के कागजात मिलने में होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2020 में स्वामित्व योजना शुरू की है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपनी भूमि का कानूनी दास्तावेज मिल जाता है। एक बार दास्तावेज बन जाने के बाद मोबाइल से बार कोड स्कैन कर कहीं भी प्रिंट करा सकते हैं। किसी दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। भूमि का मालिकाना हक़ मिल जाने से लोग शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे। बैंक से ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है जो सबका साथ, सबका विश्वास के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। हमने पिछले एक साल में अपने अधिकांश वादों को पूरा कर दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 18 लाख नए आवास की स्वीकृति, 3100 रुपये में 21 क्विंटल धान खरीदी जारी है। कृषक कल्याण योजना अंतर्गत अंतर की राशि एकमुश्त दी जाएगी। आज प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है। प्रदेश में खुशहाली का माहौल है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक बिलाईगढ डॉ. सनम जांगड़े एवं जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने भी सम्बोधित किया।

    कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने स्वागत भाषण में बताया कि स्वामित्व योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि का ड्रोन से सर्वें कराया गया है तथा सर्वे एवं सत्यापन के आधार पर राजस्व विभाग द्वारा अधिकार अभिलेख पत्र तैयर किया गया है।अब तक 45 गांव के 5841लोगों के अधिकार अभिलेख तैयार किये गये हैं। शासन की योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

    इस अवसर पर छतीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,047 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,686 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,400 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,211 Views
    Don't Miss

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    By Ghatna ManchanMarch 25, 20260

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन… बिलाईगढ़ :…

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1051293
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.