ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ परिक्षेत्र देवभोग में चंदाहाण्डी की सामाजिक बैठक सम्पन्न…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

गिरीश सोनवानी
देवभोग : ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़‌ परिक्षेत्र देवभोग मैनपुर चंदाहाण्डी की सामाजिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री सदाशिव राम नायक के मुख्य आतिथ्य एवं परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री खगेश्वर नायक की अध्यक्षता में ग्राम कदलीमुडा टांडा में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम बंजारा समाज की आराध्य देवी याड़ी मेरामा बंजारा समाज के सद्गुरु संत सेवालाल महाराज एवं श्री गुरु नानक देव जी की पूजा अर्चना कर सामाजिक बैठक आरंभ किया गया। बैठक में वार्षिक आय व्यय की जानकारी कोषाध्यक्ष के द्वारा प्रस्तुत की गई, सामाजिक समस्याओं से संबंधित प्रस्तुत आवेदनो का मौके पर निराकरण किया गया। तत्पश्चात बंजारा समाज परिक्षेत्र देवभोग के मेधावी छात्र छात्राओं को वर्ष 2021-22 में कक्षा दसवीं एवं 12 वीं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। उन्हें उनके माता-पिता की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र एवं सहयोग राशि देकर सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा आगे की पढ़ाई के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया । बैठक में परिक्षेत्र के संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री सदाशिव राम नायक, परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री खगेश्वर नायक, उपाध्यक्ष सर्व श्री बलिराम नायक, कोषाध्यक्ष परमानंद चौहान, सचिव अर्जुन नायक, कार्यकारिणी सदस्य मंगल सिंह नायक, हरी राम नायक, अर्जुन चौहान, घनश्याम नायक, परमानंद नायक, थान सिंह नायक, नरेश नायक, कमल नायक, हरलाल नायक, भग्गू राम नायक, रघुवर नायक, उग्रे नायक, कुन्तो नायक, युवा प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान, सचिव निरंजन पवार, सदस्य ‌देव शरण नायक, मंजी राम नायक, चक्रधर नायक, डालेश्वर पवार, अरुण नायक, गजानंद नायक, माया नायक आदि के साथ सभी टांडा के टांडा नायक कारभारी एवं समाज बंधु जन उपस्थित रहे। बैठक के अंत में परिक्षेत्र के कोषाध्यक्ष श्री परमानंद चौहान द्वारा आभार प्रकट करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।

Latest News

छत्तीसगढ़ : पुल से नीचे गिरी कार, दो युवकों की मौत…बिलाईगढ़ क्षेत्र से भूतेश्वर महादेव दर्शन करने जाते वक्त हुआ हादसा…

छत्तीसगढ़ : पुल से नीचे गिरी कार, दो युवकों की मौत...बिलाईगढ़ क्षेत्र से भूतेश्वर महादेव दर्शन करने जाते वक्त...

More Articles Like This

error: Content is protected !!