Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    बड़ी खबर : साड़ी से लटकती मिली पति पत्नी की लाश…जाने क्या है वजह…

    February 16, 2026

    Ghatna Manchan : मेला से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा…सड़क हादसे में एक युवक की मौत…

    February 16, 2026

    लिखित आश्वासन से पलटने पर भूविस्थापितों ने मुख्यालय में डाला डेरा…सकारात्मक निर्णय नहीं आने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी…

    February 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » Ghatna Manchan : मेला से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा…सड़क हादसे में एक युवक की मौत…
    Featured

    Ghatna Manchan : मेला से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा…सड़क हादसे में एक युवक की मौत…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read412 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    Ghatna Manchan : मेला से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा…सड़क हादसे में एक युवक की मौत…

    राजिम : राजिम इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राजिम मेला देखकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है और बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में भर्ती है। तीसरे युवक की हालत थोड़ी बेहतर बताई जा रही है। घटना पांडुका थाना क्षेत्र की है।

    जानकारी के अनुसार तीन युवक स्प्लेंडर बाइक से राजिम मेला देखने गए थे। बीती रात वापस लौटते समय लगभग 11 बजे ग्राम पंचायत तौरेंगा के आश्रित ग्राम दीवना के घाट के पास पहुचें तभी वे हादसे के शिकार हो गए। इस दर्दनाक हादसे में ग्राम रजनकटा (शांति नगर) निवासी यादराम सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ ग्राम दीवना निवासी मुकेश ध्रुव और तुमेश यादव भी बाइक पर सवार थे।

    तीनों युवक स्प्लेंडर बाइक से राजिम मेला देखने गए थे। लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक गड्ढे में गिरकर बेहोश हो गए और पूरी रात वहीं पड़े रहे। सुबह करीब 10 बजे जब तुमेश यादव को होश आया तो वह किसी तरह सड़क तक पहुंचा और ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से परिजनों को सूचना दी गई और पुलिस को अवगत कराया गया।

    हादसे में यादराम सोनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश ध्रुव के सिर में गंभीर चोट आई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और वह अभी भी बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में भर्ती है। तुमेश यादव को मामूली चोटें आई हैं। घटना सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    बड़ी खबर : साड़ी से लटकती मिली पति पत्नी की लाश…जाने क्या है वजह…

    February 16, 2026
    Featured

    लिखित आश्वासन से पलटने पर भूविस्थापितों ने मुख्यालय में डाला डेरा…सकारात्मक निर्णय नहीं आने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी…

    February 16, 2026
    Featured

    छत्तीसगढ़ : जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

    February 15, 2026
    Featured

    Breaking : बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई…प्रशासन ने किया सील…

    February 15, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने…मलबे में दबने से माँ-बेटे की मौत…

    February 14, 2026
    Featured

    भटगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग का महिला जागृति शिविर सम्पन्न…

    February 14, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,002 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,640 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,107 Views

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 20261,057 Views
    Don't Miss

    बड़ी खबर : साड़ी से लटकती मिली पति पत्नी की लाश…जाने क्या है वजह…

    By Ghatna ManchanFebruary 16, 20260

    बड़ी खबर : साड़ी से लटकती मिली पति पत्नी की लाश…जाने क्या है वजह… जांजगीर-चांपा…

    Ghatna Manchan : मेला से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा…सड़क हादसे में एक युवक की मौत…

    February 16, 2026

    लिखित आश्वासन से पलटने पर भूविस्थापितों ने मुख्यालय में डाला डेरा…सकारात्मक निर्णय नहीं आने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी…

    February 16, 2026

    छत्तीसगढ़ : जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

    February 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1046139
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.