गिरीश सोनवानी
देवभोग : राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से आज छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का जोन स्तरीय खेल कूद का आयोजन देवभोग के हाई स्कूल में प्रांगण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोता स्वर्गीय राजेश पांडे के पुत्र आशीष पांडे शामिल हुए। इस दौरान कबड्डी, खो-खो, दौड़, गिल्ली डंडा, फूगड़ी, बिल्लश आदि पुराने विलुप्त खेलों का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र-छात्राओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में भूपेंन्द्र मांझी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, अरुण सोनवानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री, उमेश डोंगरे राजीव युवा मितान क्लब विधानसभा समन्वयक, राजीव मितान युवा क्लब अध्यक्ष टीकम निषाद, सचिव रंजीत निषाद, केशव सिन्हा, देवेंद्र बीसी, पुष्पेंद्र साहू, नितीश यादव, आभाष अवस्थी, पप्पू मरकाम, जयप्रकाश तिवारी एवं शिक्षक गण मौजूद रहे।







