Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : राम अपराध कर बन जाता था लक्ष्मण…जुड़वा होने का फायदा उठाकर 9 साल तक बचता रहा ठग, आरोपी की सूचना पर पुलिस पहुंचती तो मिलता था भाई…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ : राम अपराध कर बन जाता था लक्ष्मण…जुड़वा होने का फायदा उठाकर 9 साल तक बचता रहा ठग, आरोपी की सूचना पर पुलिस पहुंचती तो मिलता था भाई…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 12, 2021No Comments4 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 9 सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था। पता चला है कि आरोपी जुड़वा होने का फायदा उठाकर यहां से वहां भाग जाया करता था। जब पुलिस उसे पकड़ने जाया करती थी। तब वो नहीं उसका जुड़वा भाई पकड़ में आया करता था, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी के साले के बयान के बाद आरोपी को पकड़ा गया है। दरअसल, ये मामला मितानिन के साथ लगभग 2 लाख रुपए की ठगी से जुड़ा है। इस मामले में मुख्य आरोपी राम सिंह पोरते अब गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, राम सिंह ने मितानिन सुभद्रा से जड़ी बुटी और झाड़फूंक से बीमारी और भूत प्रेत की बाधा दूर करने का झांसा देकर लगभग 2 लाख रुपए की ठगी की थी।

    छत्तीसगढ़ : कोयला लदे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, 3 घंटे तक पहिए के नीचे फंसा रहा शव, JCB की मदद से निकाला गया…

    पीछेगांव निवासी 35 वर्षीय मितानिन सुभद्रा ने इस मामले में राम सिंह पोरते निवासी बोरी जिला राजनांदगांव, उसके साथी राजमल नेताम निवासी छेरीखेड़ा, सौरांग सिंह और राहुल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सुभद्रा ने बताया था कि जुलाई 2012 में आरोपियों से संपर्क हुआ था। आरोपियों ने उसकी बीमारी ठीक करने के नाम पर लाखों रुपए की जड़ी बुटी दी थी। लेकिन उससे कोई आराम नहीं मिला था। सुभद्रा ने बताया था कि आराम नहीं मिले पर जब आरोपियों से उसने संपर्क किया। तब वे भाग निकले थे। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने 2012 से 2015 के बीच इस मामले में राजमल, राहुल और सौरांग सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी राम सिंह फरार चल रहा था।

    पुलिस ने कई बार उसके भिलाई इलाके के दिेए गए ठिकाने भाठेगांव में दबिश दी थी। हर बार पुलिस को उसका हमशक्ल भाई लक्ष्मण मिलता था, जबकि राम भी वहीं रहता था। पुलिस को लक्ष्मण भी राम का सही ठिकाना नहीं बताता था। पुलिस भी गलत आदमी को न गिरफ्तार कर ले, इसलिए रियायत बरतती थी।

    छत्तीसगढ़ : तीज मनाकर घर लौट रहा था परिवार, अनियंत्रित होकर बाइक से गिरे, एक बच्चे को ट्रक ने कुचला…

    राम ने पुलिस को बताया कि एक बार उसने खुद को लक्ष्मण बताकर घर पहुंचे पुलिस वालों को गुमराह भी किया था। इसी बीच पुलिस का संपर्क राम के साले से हुआ। उसने पुलिस को राम सिंह का सही ठिकाना बताया और राम को राजनांदगांव के बोरी गांव से पकड़ लिया गया। पूछताछ में राम सिंह ने महिला के साथ ठगी करने की बात कबूल की है।

    पुलिस की जांच में पता चला कि 2012 में बाकी तीनों आरोपी मास्टरमाइंड से मिले थे। चारों की मुलाकात भाठेगांव में हुई थी। तीनों आरोपी राम को अपना गुरु बताकर लोगों से मुलाकात करवाते थे। गिरोह के सदस्य सबसे पहले मितानिन के काका ससुर से मिले थे। जड़ी बुटी और झाड़ फूंक से बीमारी ठीक करने के नाम पर 30 हजार लिए थे। बीमारी में आराम होने के बाद मितानिन से मिले थे। आरोपी ने पहले उसे झांसा दिया था कि उसकी तबियत हमेशा खराब रहती है। उस पर भूत प्रेत और बाहरी हवा का साया है। जिसे सिर्फ गिरोह के मास्टरमाइंड और गुरु राम ही ठीक कर सकता है। इसके बाद तीनों आरोपियों ने मितानिन से अपने गुरु की मुलाकात कराई थी।

    छत्तीसगढ़ : शादी से इनकार करने पर कर दी युवती की हत्या…प्यार में पागल युवक ने पहले दोस्त के साथ मिलकर किया अगवा, फिर दुष्कर्म करने के बाद गला घोंट कर मार डाला, युवती की पहचान छिपाने…

    आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि राम से मिलकर चारों ने ठगी करने की पूरी प्लानिंग भाठेगांव में की थी। राम पहले अपने ससुराल भाठेगांव में ही रहता था। वह फेरी लगाकर जड़ी बूटी की दवाईयां बेचता था। चारों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने वर्ष 2012 से 2015 के बीच तीन आरोपी राजमल, सौरांग और राहुल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

    पुलिस के मुताबिक ठगी करने के बाद चारों आरोपी ने आपस में पैसे का बंटवारा करके अलग अलग हो गए थे। राम ने अपने हिस्से के पैसों से जड़ी बूटी खरीदकर डोंगरगढ़ समेत आस पास के इलाकों में फेरी लगाकर व्यवसाय करने लगा था।

     

     

    सौजन्य : दैनिक भास्कर

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,039 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,685 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,242 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,204 Views
    Don't Miss

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    By Ghatna ManchanMarch 13, 20260

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण…

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1050456
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.