Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    विभागीय प्राचार्य पदोन्नति फोरम द्वारा विभागीय परीक्षा के माध्यम से प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु सौंपा गया ज्ञापन…

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ : खून से लथपथ मिली पति पत्नी की शव, गांव में दहशत का माहौल…

    October 9, 2026

    नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित… 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच…

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…
    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read155 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर स्थित हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। बुधवार सुबह हाईकोर्ट के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक अज्ञात संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें कैंपस को निशाना बनाने का जिक्र किया गया था। इस सूचना के मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पूरे परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावर ने ई-मेल के जरिए हाईकोर्ट परिसर में विस्फोट करने की चेतावनी दी। पुलिस के आला अधिकारी, बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वाड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर कैंपस के प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वकीलों, कर्मचारियों और याचिकाकर्ताओं को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की साइबर सेल टीम ई-मेल के सोर्स और आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुट गई है।

    पुलिस सूत्रों का कहना है कि ई-मेल की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। यह पहली बार नहीं है जब राज्य के न्यायालयों को इस तरह की धमकियां मिली हैं; इससे पहले जनवरी 2026 में भी राजनांदगांव, दुर्ग और बिलासपुर जिला अदालतों को इसी तरह के फर्जी ई-मेल भेजे गए थे।

    हादसे की आशंका के चलते हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए आने वाले लोगों की संख्या को नियंत्रित किया जा रहा है। किसी भी लावारिस वस्तु को न छूने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचित करने की अपील की गई है। सुरक्षा जांच पूरी होने तक कैंपस में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इसे “होक्स कॉल” मानकर भी ढिलाई नहीं बरत रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    विभागीय प्राचार्य पदोन्नति फोरम द्वारा विभागीय परीक्षा के माध्यम से प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु सौंपा गया ज्ञापन…

    October 12, 2026
    Featured

    छत्तीसगढ़ : खून से लथपथ मिली पति पत्नी की शव, गांव में दहशत का माहौल…

    October 9, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित… 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच…

    September 26, 2026
    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,098 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,905 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,711 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,495 Views
    Don't Miss

    विभागीय प्राचार्य पदोन्नति फोरम द्वारा विभागीय परीक्षा के माध्यम से प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु सौंपा गया ज्ञापन…

    By Ghatna ManchanOctober 12, 20260

    विभागीय प्राचार्य पदोन्नति फोरम द्वारा विभागीय परीक्षा के माध्यम से प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु…

    छत्तीसगढ़ : खून से लथपथ मिली पति पत्नी की शव, गांव में दहशत का माहौल…

    October 9, 2026

    नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित… 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच…

    September 26, 2026

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1066043
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.