गृहमंत्री बोले- सिंहदेव पर लगे आरोप निराधार, बृहस्पत ने भी माफी मांगी…कल नाराज होकर सदन से गए स्वास्थ्य मंत्री फिर विधानसभा पहुंचे…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायपुर : सदन की कार्यवाही तीसरी बार शुरू हुई तो विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार की ओर से गृहमंत्री को वक्तव्य के लिए बुलाया। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, विधायक बृहस्पत सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के ऊपर जान से मारने की कोशिश के जो आरोप लगाए थे, वे निराधार हैं। सदन में विधायक बृहस्पत सिंह ने भी इस तरह के आरोपों और बयान के लिए खेद जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खड़े होकर विपक्ष को धन्यवाद दिया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दोपहर एक बजकर दो मिनट पर विधानसभा पहुंच गए। सिंहदेव कल नाराज होकर सदन छोड़कर चले गए थे।

- Advertisement -

इससे पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में तीसरे दिन की कार्यवाही हंगामेदार रही। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव विधानसभा नहीं पहुंचे। उन्हें आज चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज अधिग्रहण विधेयक सदन में पेश करना था। कार्यवाही शुरू होते ही सिंहदेव के सदन छोड़ देने की बात पर हंगामा हो गया। विपक्ष ने पूछा- क्या मंत्री का इस्तीफा हो गया है। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही अब तक दो बार स्थगित करनी पड़ी है। प्रश्नकाल नहीं हो पाया है।

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा- विपक्ष को याद होगा कि लालकृष्ण आडवाणी भी इसी तरह सदन छोड़कर चले गए थे। भाजपा और जकांछ विधायकों ने इन दोनों उदाहरणों को अलग-अलग बताया। विपक्ष ने मंत्री के सदन में आने तक विधानसभा की कार्यवाही रोकने की मांग की। काफी देर तक हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई है।

- Advertisement -
Latest News

राजस्व मंत्री से मिला मध्यान्ह भोजन डाटा आपरेटर संघ…इस संबंध में हुई चर्चा…

राजस्व मंत्री से मिला मध्यान्ह भोजन डाटा आपरेटर संघ...इस संबंध में हुई चर्चा... बिलाईगढ़ : कमलेश साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!