रायगढ़ : जामगांव में एक 6 साल के बच्चे की मौत अज्ञात कारणों से हो गई है। परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे जांच किए जाने की बात कही जा रही है।
बता दे कि मयंक त्रिपाठी पिता नरेंद्र त्रिपाठी गुरुवार सुबह खेलने के लिए बाहर गया था। कुछ देर बाद जब उसकी मां प्रीति त्रिपाठी उसे ढूंढने निकली तो मासूम की की लाश घर से कुछ दूरी पर ही पड़ी हुई थी। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय कुछ लोग बच्चे को छत से गिरने की बात कह रहे है। लेकिन परिजनों का कहना है कि छत से गिरने पर सिर पर चोट लगती लेकिन शव पर चोट के निशान नहीं हैं। परिजन की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।







