छत्तीसगढ़ : चचेरे भाई के साथ मिलकर जीजा ने साली को उतारा मौत के घाट, फिर दिया आत्महत्या का रूप…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में अवैध संबंधों के चलते फिर एक हत्या हो गई। रायगढ़ में एक युवक ने अपनी ही साली का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए चचेरे भाइयों के साथ मिलकर जंगल में पेड़ से शव को लटका दिया। खास बात यह है कि पुलिस इसे खुदकुशी बताया था, लेकिन पोस्टमार्टम में हत्या की आशंका पर जांच की गई। फिलहाल पुलिस ने जीजा सहित अन्य दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, तमनार क्षेत्र के धोबनी घाट जंगल में 13 अगस्त को एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला था। उसके गले में पीले रंग की चुन्नी का फंदा पड़ा था। सूचना पर पुलिस ने गांव में मुनादी कराई तो युवती की पहचान लैलूंगा के केकराझारिया निवासी सुनीता यादव (20) पुत्री जगदीश यादव के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सुनीता का मुड़ागांव निवासी जीजा मदन सुंदर (30) करीब 2-3 माह पहले उसे अपने घर ले आया था। जिसके बाद उसकी पत्नी राजकुमारी ने छोटी बहन को घर लाने का विरोध किया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और सुनीता को डांट फटकार कर भगा दिया। इसके बाद सुनीता का पता नहीं था। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतिका की हत्या की आशंका जताई गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो मदन व सुनीता के बीच झगड़े और मारपीट का पता चला। वही सख्ती से हुई पूछताछ में मदन ने बताया कि 12 अगस्त को सुनीता किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद मदन ने चुन्नी और हाथ से सुनीता का गला घोंट दिया। फिर अपने चचेरे भाई अभिमन्यु यादव और दुखभंजन के साथ मिलकर उसके शव को बोलेरो से जंगल में ले गए और आत्महत्या दर्शाने शव को पेड़ से लटका दिया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News

बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा शराब कोचियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही…ग्राम बागलोटा में छापामार कार्यवाही कर 02 शराब कोचिया को बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार…

बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा शराब कोचियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही...ग्राम बागलोटा में छापामार कार्यवाही कर 02 शराब कोचिया को बिलाईगढ़ पुलिस...

More Articles Like This

error: Content is protected !!