छत्तीसगढ़ : धान रोपाई करने के लिए खेत जा रही महिला पर भालुओं ने किया हमला, महिला की हालत गंभीर…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

गौरेला : धान रोपाई करने के लिए खेत जा रही महिला पर अचानक भालुओं ने हमला कर दिया। इस दौरान भालुओं ने महिला के चेहरे और पीठ से मांस नोच लिया। महिला ने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मिलकर भालुओं को भगाया। तथा ग्रामीणों ने एंबुलेंस को तत्काल बुलाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सेमरदर्री पंचायत की बताई जा रही है।

बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत पवनी ने कलयुगी बेटे ने गैती मारकर अपने ही माँ की कर दी निर्मम हत्या…

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार सेमरदर्री के बिलाईडांड निवासी महिला सेम कुंवर धान की रोपाई करने के लिए खेत जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो भालुओं और उनके बच्चों ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन तब तक भालुओं ने उसके पीठ और चेहरे पर वार कर दिया था। वही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद भालुओं को भगाया। महिला को मरवाही स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। महिला को मरवाही स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।

Latest News

सारंगढ़ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सभी सीएमओ को नगरीय निकाय में अलाव जलाने के दिए निर्देश…

सारंगढ़ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सभी सीएमओ को नगरीय निकाय में अलाव जलाने के दिए निर्देश... सारंगढ़ : कलेक्टर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!