Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » Big Breaking : मास्टरमाइंड ने की पुलिस पर फायरिंग…जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली…8 गिरफ्तार…
    Featured

    Big Breaking : मास्टरमाइंड ने की पुलिस पर फायरिंग…जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली…8 गिरफ्तार…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanFebruary 1, 2026No Comments3 Mins Read232 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    Big Breaking : मास्टरमाइंड ने की पुलिस पर फायरिंग…जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली…8 गिरफ्तार…

    जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में बीते दो दिनों से दहशत फैलाने वाले बदमाशों के गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड सहित कुल 8 आरोपियों को दबोच लिया है। यह मामला थाना शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र से जुड़ा है, जहां 27 से 29 जनवरी की दरम्यानी रात बदमाशों ने लगातार पांच जगहों पर लूटपाट और जानलेवा हमलों की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, इन वारदातों में कुल 13 आम लोग घायल हुए थे, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। एक पीड़ित कोमा की स्थिति में है और उसका इलाज बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

    लगातार हो रही इन घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल था और लोग रात के समय घर से निकलने में डर रहे थे। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया और आरोपियों की तलाश तेज कर दी। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने पहले चरण में 7 बदमाशों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि इन सभी वारदातों का मास्टरमाइंड एक कुख्यात बदमाश रामनाथ है, जो अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रामनाथ एक अन्य साथी के साथ इलाके में छिपा हुआ है और फरार होने की फिराक में है।

    इसके बाद पुलिस ने देर रात इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी रामनाथ ने गिरफ्तारी से बचने के लिए देशी कट्टे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही आरोपी मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू में ले लिया। घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की हालत फिलहाल स्थिर है और इलाज के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

    पुलिस का कहना है कि अब तक इस गिरोह के कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से रात के समय सुनसान इलाकों को निशाना बनाकर लूटपाट और विरोध करने पर जानलेवा हमले करता था। बदमाशों का मकसद इलाके में दहशत फैलाकर आसानी से वारदातों को अंजाम देना था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह के तार किसी अन्य जिले या राज्य से तो नहीं जुड़े हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Featured

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Featured

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Featured

    विभागीय प्राचार्य पदोन्नति फोरम द्वारा विभागीय परीक्षा के माध्यम से प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु सौंपा गया ज्ञापन…

    October 12, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20264,826 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,118 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,947 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,739 Views
    Don't Miss

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    By Ghatna ManchanOctober 29, 20260

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास…

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1069489
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.