छत्तीसगढ़ : फांसी के फंदे पर लटके मिले देवर भाभी, जांच में जुटी पुलिस, मामला प्रेम…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायगढ़ : रायगढ़ जिला अंतर्गत रिश्ते में देवर और भाभी लगने वाले युवक और महिला ने पेड़ के एक ही डंगाल पर एक ही साड़ी के फंदे के दोनों छोर पर लटक कर अपनी जान दे दी।

- Advertisement -

पूरा मामला छाल थाना क्षेत्र के ग्राम समरसिंघा का है। महिला का नाम यशोदा राठिया और युवक का नाम गुलशन राठिया है। दोनों सगे नहीं पर रिश्ते में देवर-भाभी थे। गुरुवार सुबह दोनों का शव पेड़ से लटका देख गांव में सनसनी फैल गई। परिजन ने बताया कि बुधवार शाम दोनों घर से बाहर निकले थे। सुबह दोनों के शव मिले। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच कुछ दिनों से प्रेम संबंध थे।

छत्तीसगढ़ : प्रसव के दौरान नवजात की खोपड़ी बाहर आ जाने से हुई थी मौत, 2 नर्सों को नोटिस जारी…

घटना के बाद छाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शार्ट पीएम में आत्महत्या किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है। फिलहाल दोनों ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह अभी भी एक अबूझ पहेली बनी हुई है। छाल पुलिस मौत की असल वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

Latest News

19 वर्ष से लंबित प्रकरण का हुआ निराकरण : कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने स्नेहलता चौहान को दी अनुकम्पा नियुक्ति पत्र…मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के...

19 वर्ष से लंबित प्रकरण का हुआ निराकरण : कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने स्नेहलता चौहान को दी अनुकम्पा नियुक्ति...

More Articles Like This

error: Content is protected !!