छत्तीसगढ़ : हीटर की करंट से महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगया हत्या का आरोप, कहा पति का था दूसरी महिला से संबंध इसलिए मारा…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

कोनी थाना क्षेत्र के बिरकोना गांव में एक महिला की बिजली से चलने वाले हीटर से चिपक कर मौत हो गई। महिला के घर वालों का आरोप है कि उसके पति का किसी और महिला से संबंध होने की वजह से उसकी साजिश के तहत हत्या की गई। पूरे मामले में कोनी थाना प्रभारी रविन्द्र यादव ने कहा कि हम मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ : 30 वर्षीय महिला ने आधी रात को अपने आपको गाड़ लिया जमीन के अंदर, फिर हुआ ये…देखे वीडियो…

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, महमंद गांव निवासी पूजा रजक(22) की चार साल पहले राज मिस्त्री का काम करने वाले परमेश्वर रजक(28) के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच आए दिन विवाद होने लगा। परिजनों के अनुसार पूजा को शक था कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है। परमेश्वर बहुत कम ही अपने घर आया करता था। पूजा ने अपने परिवार वालों को बताया था कि उसके पति का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध है। विवाद सुलझाने के लिए महिला के घर वालों ने कई बार दोनों को समझाइश भी दी थी।

छत्तीसगढ़ : 30 वर्षीय महिला ने आधी रात को अपने आपको गाड़ लिया जमीन के अंदर, फिर हुआ ये…देखे वीडियो…

पूजा के जीजा अमित निर्मालकर (28) ने बताया कि आज सुबह 10:30 उन्हें सूचना मिली की पूजा को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके ससुराल वालों ने बताया कि उनके यहां खाना पकाने के लिए हीटर का इस्तेमाल होता है। घटना के समय पूजा खाना बनाने के दौरान हीटर से चिपक गई थी। जब हम अस्पताल उसे देखने पहुंचे तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। अमित ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त ससुराल पक्ष के कई सदस्य मौजूद थे, ऐसे में किसी ने भी कैसे उसे नही देखा यह हैरत की बात है। वहीं उसके पति ने बताया कि इस दुर्घटना से पहले ही वह काम पर निकल चुका था।

- Advertisement -
Latest News

राजस्व मंत्री से मिला मध्यान्ह भोजन डाटा आपरेटर संघ…इस संबंध में हुई चर्चा…

राजस्व मंत्री से मिला मध्यान्ह भोजन डाटा आपरेटर संघ...इस संबंध में हुई चर्चा... बिलाईगढ़ : कमलेश साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!