Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलरामपुर : पशुपालक से डेयरी फार्म के संचालक बने अम्बुज, सफल दुग्ध उद्यमी के रूप में बनायी पहचान, 90 से 100 लीटर ए 2 मिल्क का उत्पादन करता है आस्था डेयरी फार्म…
    Uncategorized

    बलरामपुर : पशुपालक से डेयरी फार्म के संचालक बने अम्बुज, सफल दुग्ध उद्यमी के रूप में बनायी पहचान, 90 से 100 लीटर ए 2 मिल्क का उत्पादन करता है आस्था डेयरी फार्म…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanAugust 25, 2021No Comments3 Mins Read8 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    आकेश्वर यादव
    बलरामपुर : पशुपालक से आस्था डेयरी फार्म के संचालक बने 49 वर्षीय अंबुज कुमार यादव एक सफल उद्यमी बन चुके हैं। गांव में शुद्ध दुग्ध की कमी ने उन्हें डेयरी उद्योग की ओर आकर्षित किया और इसे एक अवसर मानते हुए उन्होंने 2018 में दुग्ध उत्पाद ईकाई की स्थापना की। सफल उद्यमी के रूप में कार्य करते हुए अम्बुज अपने डेयरी फार्म के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। अम्बुज यादव बताते हैं कि उनके परिवार में पूर्व से ही गौपालन का कार्य किया जा रहा है, किन्तु उन्नत नस्ल न होने के कारण पर्याप्त मात्रा में दुग्ध उत्पादन नहीं होता था।

    पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ.बी.पी. सतनामी ने उन्हें राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के बारे में जानकारी दी और अम्बुज ने विभाग के सहयोग से देशी नस्ल के उन्नत साहीवाल व गिर नस्ल के बारह गाय से गौपालन शुरूआत की। अम्बुज आगे बताते हैं कि डेयरी उद्यमिता विकास योजना से प्राप्त राशि से उन्होंने शेड, बोर व पावर पम्प की स्थापना कर उन्नत नस्ल के और गाय खरीदे। वर्तमान में उनके पास गायों की संख्या बढ़कर 20 तथा बछ़ड़ियों की संख्या 4 व बछड़ों की संख्या 7 हो गयी है। आस्था डेयरी फार्म प्रतिदिन लगभग 90 से 100 लीटर ए2 मिल्क का उत्पादन करता है। जिसे शंकरगढ़ में डोर-टू-डोर 50 रूपये प्रति लीटर के दर से विक्रय किया जाता है। अम्बुज लगातार अपने डेयरी फार्म को उन्नत बनाने में जुटे हैं तथा दुग्ध बेचकर प्राप्त आय से उन्होंने मिल्क कुलर खरीदा, जिससे दुग्ध को 4 डिग्री सेल्सियस में कुलिंग कर 1 लीटर व आधा लीटर पैकिंग में विक्रय किया जा रहा है। डेयरी संचालन का अम्बुज का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छ व शुद्ध ए2 दुग्ध मिल सके व उन्हें निश्चित आमदनी होती रहे। वर्तमान में डेयरी में 2 सहयोगी भी कार्यरत हैं, जिन्हें डेयरी के माध्यम से रोजगार मिला है। अम्बुज डेयरी से 20 से 25 हजार प्रतिमाह आय प्राप्त कर रहे हैं तथा क्षेत्र के लोगों को भी पर्याप्त दुग्ध आपूर्ति हो रही है। साथ ही गाय से मिलने वाले गोबर का भी समुचित उपयोग करते हुए वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कर रहे हैं, जिससे जैविक खेती से उनकी कृषि उत्पादकता भी बढ़ी है। बेहरत प्रबंधन के साथ ही अम्बुज कुशल व्यवसायिक दृष्टिकोण भी रखते है तथा आशान्वित होकर कहते हैं कि डेयरी फार्म को और विस्तार कर लोगों को शुद्ध दुग्ध के साथ-साथ रोजगार भी मुहैया करायेंगे। अम्बुज ने प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है तथा युवाओं को डेयरी उद्यम के क्षेत्र में संभावनाओं को देखते हुए कार्य करने की अपील भी कर रहे है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    1 अप्रैल से मिलेगा बेरोजगारी भत्ता : हर महीने 2500 रुपए बेरोजगारों को देगी सरकार…कैसे मिलेगा…क्या होंगे नियम…किसे नही मिलेगा…पढ़े पूरी रिपोर्ट…

    March 14, 2023
    Uncategorized

    घटना मंचन : पत्नी को जानवरों की तरह पीटा, बीच सड़क कपड़े भी फाडे, सास तमाशा देखती रही…वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार…

    September 14, 2021
    Uncategorized

    घटना मंचन : छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु वन भैंसा ने तोड़ा दम, दो दिन से था बुखार…

    August 26, 2021
    Uncategorized

    घटना मंचन : खाई में गिरी यात्रियों से भरी जीप, 8 लोगों की दर्दनाक मौत,15 लोग हुए घायल…

    July 19, 2021
    Featured

    मां-बाप के साथ सो रहे 8 साल के बच्चे को उठाकर जंगल में ले गया तेंदुआ, घर से 100 मीटर दूर क्षत-विक्षत मिला शव…

    July 8, 2021
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,019 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,678 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,178 Views

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 20261,111 Views
    Don't Miss

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    By Ghatna ManchanFebruary 25, 20260

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो…

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026

    गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध…मेला से संबंधित सभी जानकारी एप्प पर मौजूद…

    February 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1048222
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.