घटना मंचन : संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, शिव पार्वती की पूजा कर की कामना…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : आज शनिवार को बिलाईगढ़ मुख्यालय सहित अंचल में हलषष्ठी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पवनी में भी माताओं ने अपनी संतान के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा। सुबह से पूजा की तैयारी में जुटी मााताएं दोपहर होते ही सगरी की पूजा करने निकल पड़ी। कमरछठ पर शिवालयों और मोहल्लों में सगरी बनाकर पूजा करने महिलाओं की भीड़ लगी रही। सुबह से निर्जला व्रत कर महिलाओं ने दोपहर को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर कमरछठ की कहानी भी सुनी। इस अवसर पर माताओं ने सगरी (कुंड) बनाकर उसे सजाया भी और उसमें मिट्टी की नाव बनाकर भी छोड़ी।

- Advertisement -

वही शाम को पसहर चावल और छह तरह की भाजी व दही खाकर अपना व्रत तोड़ा। पूजा से लौटने के बाद माताओं ने अपने बच्चों की पीठ पर पोती मारकर उनके दीर्घायु की कामना की।

Latest News

सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा किया गया 997 किलो गांजा का नष्टिकरण…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा किया गया 997 किलो गांजा का नष्टिकरण... बिलाईगढ़ : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में जब्त किये गए...

More Articles Like This

error: Content is protected !!