रायपुर के एमजी रोड में लड़कियों के बीच गैंगवार, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायपुर : रायपुर के एमजी रोड में बुधवार को लड़कियों के बीच गैंगवार हो गया। शक्ति बाजार फौवारा चौक में कुछ 15 से 17 साल के बीच की उम्र की 6-7 लड़कियां मिलकर दो लड़कियों से झगड़ा कर रही थीं। लड़कियों के दोनों गुटों के बीच बाल पकड़कर जमकर गुत्थम-गुत्था हुई। इसे देखकर वहां से गुजरने वाले लोगों का मजमा लग गया। दोनों लड़कियों के साथ मारपीट कर रही लड़कियों का दूसरा गुट बहुत ही गंदी-गंदी गालियां भी दे रहा था। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

मामले की जानकारी पुलिस के पास भी पहुंच चुकी है और एडिशनल एसपी लखन पटले ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, वीडियो में किसी भी लड़की का चेहरा साफ तौर पर नहीं दिख रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने लड़कियों को वहां झगड़ा न करने और अपने-अपने घर जाने के लिए कहा था। मगर, कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ।

बाल खींचतीं हुईं और एक दूसरे को जमीन पर पटकने के लिए लड़कियां आपस में भिड़ी रहीं। वीडियो बना रहा एक लड़का कहता है कि चलो बीच-बचाव करते हैं। इस पर दूसरा लड़का कहता है कि लड़कियों की लड़ाई के बीच में नहीं बोलना। लड़के लड़ रहे होते, तो और बात होती। हालांकि, दोनों लड़कों के चेहरे भी इस वीडियो में नहीं दिखे और वे काफी दूर से इस लड़ाई का वीडियो बनाते रहे।

कुछ देर बाद एक लड़का भी वहां आया और उसने लड़कियों से लड़ाई खत्म करने को कहा। इस पर उस लड़के को भी दोनों पक्षों की लड़कियों ने गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। बाद में आस-पास के दुकानवालों सहित कई वरिष्ठ लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद लड़कियां वहां से गईं। लोगों के मुताबिक, ये किसी प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा था।

Latest News

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मनाया गया सामाजिक समरसता दिवस…मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री ने वर्चुअल दिए मार्गदर्शन…

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मनाया गया सामाजिक समरसता दिवस...मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री ने वर्चुअल दिए मार्गदर्शन... सारंगढ़ बिलाईगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!