Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    उपलब्धि : सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं…

    बिलाईगढ़ : विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे से गांव सोनाडुला की बेटी कु. पूजा साहू ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला सुपरीटेंडेंट के पद के लिए घोषित परिणाम में पूजा साहू ने ओवरऑल 19वीं रैंक तथा महिला वर्ग में 5वीं रैंक प्राप्त की है।

    निम्न मध्यम किसान परिवार से आने वाली पूजा साहू स्वर्गीय केदारनाथ साहू और श्रीमती शांति बाई साहू की बेटी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम, निरंतर अध्ययन और मजबूत संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

    पूजा साहू वर्ष 2019 से सिमगा अस्पताल के एनएचएम विभाग में डेंटल असिस्टेंट के रूप में संविदा पर कार्यरत हैं। पारिवारिक परिस्थितियों के बीच नौकरी करते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। वर्ष 2021 में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर आ गई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ती रहीं।

    सात बहनों वाले परिवार में पूजा छठवें नंबर की बहन हैं। उनकी अधिकांश बहनों की शादी हो चुकी है और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने परिवार और अपने सपनों दोनों को संभालते हुए यह सफलता अर्जित की।

    पूजा अपनी सफलता का श्रेय बिलासपुर स्थित पीएससी अकैडमी बलोदा बाजार के डायरेक्टर नुकेश सर के मार्गदर्शन, अपनी मां, दिवंगत पिता, बहन-जीजा और गांव के लोगों के सहयोग व आशीर्वाद को देती हैं।गांव सोनाडुला से राजपत्रित प्रशासनिक सेवा स्तर तक पहुंचने वाली पूजा साहू पहली महिला बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026
    Featured

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,025 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,683 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,191 Views

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 20261,116 Views
    Don't Miss

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    By Ghatna ManchanMarch 13, 20260

    उपलब्धि : सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक……

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1049200
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.