Author: Ghatna Manchan

Ghatna Manchan News Update : एक क्लिक पर देखे दिनभर की सभी छोटी बड़ी खबरे…लाठी मारकर पत्नी की हत्या…स्कूल में बड़ा हादसा…मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एक्शन मोड…जवानों की वाहन में लगी आग…और भी बहुत कुछ… भागवत कथा सुनने के लिए आदेश जारी करने वाले बीईओ पर गिरी गाज… धमतरी : कुरूद में भागवत कथा सुनने के लिए बीईओ द्वारा आदेश जारी किए जाने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरूद बीईओ को तत्काल हटाने के निर्देश डीईओ को दिए। इससे पहले सिहावा रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन…

Read More

जांजगीर-चांपा : सक्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक- एक पर खड़ी पार्सल ट्रेन की बोगी के ऊपर चढ़कर एक युवक ने हाई वोल्टेज तार को अपने हाथों से पकड़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10.30 बजे युवक धरमलाल यादव जो गढ़गोढ़ी गांव का रहने वाला है, वो सक्ती रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां प्लेटफॉर्म…

Read More

बिलाईगढ़ : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटगी द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का पुरगांव में आज समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच शुकवारा सीताराम डड़सेना, विशिष्ट अतिथि कसडोल विकासखंड शिक्षा अधिकारी राधे श्याम डड़सेना, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी चौहान सर, जनपद सभापति फिरंगी राम साहू, गौठान समिति अध्यक्ष संतोष यादव, पटवारी पुरषोत्तम पटेल, प्राचार्य एस एस सबर, पत्रकार संघ अध्यक्ष कार्तिक जायसवाल एवम अध्यक्षता कटगी स्कूल प्राचार्य पुकराम पुरेना ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र व स्वामी विवेकानंद जी छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर…

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2022-23 का राज्य स्तरीय आयोजन 8 से 10 जनवरी 2023 तक राजधानी रायपुर में संपन्न हुआ। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस आयोजन में पदक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के बिलाईगढ़ अंचल के खिलाडिय़ों का एकतरफा दबदबा रहा। जिले को कुल 4 पदक प्राप्त हुए, जिसमें दो स्वर्ण पदक एवं दो कांस्य पदक थे और ये चारों विजेता खिलाड़ी बिलाईगढ़ अंचल के रहे। कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को जीत की शुभकामनाएँ दी हैं। ज्ञात हो कि 18 से 40 वर्ष…

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : आज के समय में हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक व्यवस्थित आशियाना हो जिसमें वह सुकून से अपने परिवार के साथ गुजर बसर कर सके। ऐसा ही सपना ग्राम बांसउरकुली, बिलाईगढ़ निवासी श्यामलाल का रहा, जो पीएम आवास योजना के जरिए हकीकत में साकार हु। श्यामलाल मिट्टी के जर्जर मकान में कई सालों से रहते आए हैं, छप्पर की छत होने की वजह से उस मकान में बरसात के मौसम में पानी रिस कर आता था, जिससे उन्हें रहने में भारी समस्या होती थी। श्याम लाल ने बताया कि वे पेशे से मजदूर है…

Read More

धमतरी : धमतरी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिकायतों पर बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने भागवत कथा सुनने के लिए आदेश जारी करने वाले बीएओ को हटाने DEO को निर्देश दिया। जानकारी के मुताबिक कुरूद में हो रहे भागवत कथा को सुनने का निर्देश BEO ने शिक्षकों को जारी किया था, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री को समीक्षा बैठक के दौरान मिली। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डीईओ को निर्देश दिया कि BEO को तत्काल हटा दें। इससे पहले मगरलोड तहसीलदार की शिकायत मुख्यमंत्री को मिली थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तहसीलदार को हटाने का निर्देश दिया था।

Read More

कोरिया : पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. बता दे कि 3 मई 2020 को बैकुंठपुर के खुटनपारा में आरोपी ने अपनी ही पत्नी को डंडे से मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद बैकुंठपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोती लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस मामले में न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. https://ghatnamanchan.com/film-city-will-be-built-here-in-chhattisgarh-local-culture-and-tourism-will-get-national-recognition/ आपको बता दे कि खुटहनपारा बैकुंठपुर में 3 मई 2020 की रात्रि को मोतीलाल ने अपनी पत्नी के सिर पर लाठी मारकर नृशंस हत्या की थी. बैकुंठपुर पुलिस…

Read More

जांजगीर-चाम्पा : छ.ग. की काशी के नाम से विख्यात एवं भगवान लक्ष्मणेश्वर की धार्मिक नगरी खरौद के तिवारीपारा स्थित मिडिल स्कूल में ‘युवा दिवस’ के अवसर पर आज 12 जनवरी को दोपहर 1 बजे से ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ आयोजित होगा. समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्रदेव राय होंगे. वही अध्यक्षता छ.ग. खाद्य आयोग की सदस्य ज्योतिकिशन कश्यप करेंगी. विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रवि परसराम भारद्वाज, नगर पंचायत खरौद के अध्यक्ष कांति केशरवानी, शिवरीनारायण नपं की अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी, राहौद नपं की अध्यक्ष सत्या राजेन्द्र गुप्ता,…

Read More

रायपुर : प्रदेश के महासमुंद जिले में छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म सिटी विकसित की जा सकती है। इसकी शुरूआत हो चुकी है। प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार गौरव द्विवेदी और जिला प्रशासन के अफसर साइट विजिट के लिए पहुंचे। https://ghatnamanchan.com/sneha-of-class-ii-stood-first-in-chhattisgarhia-olympics-state-level-fugdi-game/ राज्य सरकार महासमुंद जिले के ग्राम बिरबिरा में जल्द फिल्म सिटी बनाने जा रही है। छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी बनने के बाद प्रदेश में फिल्म उद्योग से जुड़े हजारों कलाकारों, टेक्नीशियनों और निर्माता-निर्देशकों सहित स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। संस्कृति मंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि यह फिल्म सिटी बनाने के लिए उपयुक्त…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन कबीरधाम जिले के गांव तालपुर से आई आठ साल की कक्षा दूसरी की छात्रा स्नेहा पटेल ने दो घंटा 20 मिनट तक फुगड़ी खेलकर सबको अचंभित कर दिया। स्नेहा के नन्हें कदम फुगड़ी खेलते हुए जब दो घंटे के बाद भी नहीं रूके तो लोग उसकी प्रतिभा के कायल हो गए। प्रतियोगिता में 18 से कम आयु की महिला वर्ग में स्नेहा ने अपने से बड़े उम्र के प्रतिभागियों को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। पिता भीखम पटेल ने बताया कि स्नेहा ने बच्चों के बीच फुगड़ी खेलना सीखा…

Read More