कसडोल : तुलसी प्रसाद साहू राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए…
कसडोल : रायपुर के विमतारा में आयोजित सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 210 शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिभूमि एवं आईएनएच समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद् संजय अग्रवाल ने की, जबकि डॉ. चितरंजन दास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त करने पर श्री तुलसी प्रसाद साहू ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय परिवार, सहकर्मी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण, ईमानदारी एवं नवाचार के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

