Author: Ghatna Manchan
रायपुर : माना एयरपोर्ट चौक पर आधी रात को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज़ रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार जानवरो को मारने के बाद डिवाइडर में लगे हाईटेंशन बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। जिस वजह से कार में सवार गौरव सिंह, हर्ष जायसवाल की मौके पर मौत हो गई और नागेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। तेलीबांधा पुलिस, राखी पुलिस और माना थाना पुलिस ने कार में फंसे युवकों को गैस कटर से काटकर निकला और दो युवकों…
गरियाबंद : कहावत है प्यार अंधा होता है। प्यार में पड़ा इंसान उसे हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। ऐसा ही एक मामला मैनपुर थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां एक कॉलेज छात्रा ने प्यार को पाने के लिए अपने बड़े पिताजी के घर पर चोरी कर डाली। मामला मैनपुर कलां गांव का है। गांव के निहाल सिंग ने घर की आलमारी मे रखे 50 हजार नगदी और आभूषण चोरी होने की शिकायत 29 जुलाई को मैनपुर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज जांच शुरू की तो चोर घर की लड़की…
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के बहतराई डबरी पारा क्षेत्र स्थित तालाब से शुक्रवार देर रात 5 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ है। शाम को बच्ची खेलने के लिए अपने घर से निकली थी, लेकिन नहीं लौटी। बच्ची के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची तालाब तक कैसे पहुंची इसकी जांच पुलिस कर रही है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, डबरीपारा के रहने वाली इलू निर्मलकर (5) अपनी दो छोटी बहनों के साथ शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर खेलने के बाद दोनों छोटी बहनें…
बलौदाबाजार : बिलाईगढ़ विकासखण्ड में युक्तियुक्तकरण के तहत 13 नये राशन दुकान खोलने के लिए 30 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था लेकिन 30 अगस्त को अवकाश होने के कारण अब आवेदन 31 अगस्त तक कर सकते है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बिलाईगढ़ ने बताया कि विकासखण्ड के अंतर्गत भटगांव, बिलाईगढ़, पवनी, सलिहा, टुण्डरी, पुरगांव,सलौनीकला, धाराशिव, सरसीवां, बालपुर, झुमका, बिलासपुर एवं रायकोना में नये अतिरिक्त उचित मूल्य दुकान प्रस्तावित किये गये हैं। नियमानुसार पात्र ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह एवं सहकारी समितियों को राशन दुकान संचालित करने के लिए आवंटित किया जायेगा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ के कार्यालय…
रायपुर : मंत्री टीएस सिंहदेव आज दिल्ली दौरे से लौटे है. इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की, और कहा- मैं दिल्ली में रुका हुआ था। पूरे मन से हाईकमान से चर्चा करके उनकी राय और मंशा जानी। पूरी बात हाईकमान से हो गई है। अंतिम निर्णय हाईकमान के पास सुरक्षित है, कुछ बातें रहती हैं जिनमें उलझने रहती हैं, उनमें समय लगता है। हाईकमान जो निर्णय लेगा वह हमें स्वीकार्य है.
सारंगढ़ : सारंगढ़ में डकैती की योजना बनाते पुलिस से एक नाबालिक सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वही आरोपियों से बरामद स्विफ्ट कार में मीडिया लिखा हुआ है। बता दे कि गत दिनों सारंगढ़ क्षेत्र के श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स में हुई चोरी की वारदात को गंभीरता पूर्वक लेते हुए एसपी अभिषेक मीणा द्वारा एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, सारंगढ़ एसडीओपी प्रभात पटेल तथा थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक अमित शुक्ला को टीम बनाकर माल मुल्जिम की शीघ्र पतासाजी करने का निर्देश दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक अमित शुक्ला पुलिस टीम का नेतृत्व कर…
बिलाईगढ़ : आज शनिवार को बिलाईगढ़ मुख्यालय सहित अंचल में हलषष्ठी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पवनी में भी माताओं ने अपनी संतान के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा। सुबह से पूजा की तैयारी में जुटी मााताएं दोपहर होते ही सगरी की पूजा करने निकल पड़ी। कमरछठ पर शिवालयों और मोहल्लों में सगरी बनाकर पूजा करने महिलाओं की भीड़ लगी रही। सुबह से निर्जला व्रत कर महिलाओं ने दोपहर को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर कमरछठ की कहानी भी सुनी। इस अवसर पर माताओं ने सगरी (कुंड) बनाकर उसे सजाया भी और उसमें मिट्टी की…
राजेन्द्र रत्नाकर नवागढ़ : जांजगीर चाम्पा क्षेत्र के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा में दो बहनों की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतिका के भाई, भाभी और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार को नवागढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा में दो सगी बहनों की लाश खेत मे मिली थी। दोनो बहने ग्राम तेंदुआ के रहने वाली थी। घटना की जानकारी होते ही नवागढ़ पुलिस घटना स्थल पहुंची जिसके बाद संदेहियों से पूछताछ पर पता चला कि मृतिका के भाई विनोद कश्यप के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। जिस…
रायपुर : सीएम भूपेश बघेल विधायक और बड़े नेताओं के साथ रायपुर पहुंच चुके है. वे सभी दिल्ली से दोपहर 2 बजे विशेष चार्टर विमान से रवाना हुए थे. रायपुर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भूपेश बघेल के साथ विधायकों के अलावा गिरीश देवांगन , विधायक देवेंद्र यादव, शैलेश नितिन त्रिवेदी, गिरीश दुबे, अजय साहू, सन्नी अग्रवाल और राज्य के प्रमुख नेता सहित निगम मंडल के अध्यक्ष गण यात्रा कर रायपुर पहुंचे है.
बेमेतरा जिले के साजा इलाके में एक नाक हादसा हो गया है. साजा इलाके में तीन बच्चों पर एक कच्ची दीवार गिर गई है. जिसके बाद मौके पर दो बच्चों की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. बता दें कि यह पूरा मामला साजा इलाके के ग्राम चोरभट्टी का है. यहां घर के पास खेल रहे तीन मासूम बच्चों के पर एक कच्ची दीवार गिर गई है. http://ghatnamanchan.com/रायपुर-कुछ-ही-देर-में-विधा/ वहीं कच्ची दीवार के गिरने से मौके पर ही दो मासूमों की मौत हो गई है और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया…
