Author: Ghatna Manchan

बिलाईगढ़ : महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा पुरगांव के आंगनबाड़ी केंद्र में वजन त्यौहार का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सरपंच शुकवारा सीताराम डड़सेना किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती की छयाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान सरपंच शुकवारा सीताराम डड़सेना ने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का अनिवार्य रूप से वजन कराकर उनके सुपोषण स्तर पर मुल्यांकन कराने और किशोरी बालिकाओ का होमोग्लोबिन जांच की अपील की। वजन त्यौहार में पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों का वजन लिया जाएगा। कुपोषण का निर्धारण…

Read More

भिलाई : आजाद मार्केट रिसाली की शराब भट्ठी के पास कुछ लड़कों ने रविवार की शाम को जमकर हंगामा किया। दारू पीने के लिए रुपये न मिलने पर एक अपचारी समेत चार आरोपितों ने तलवार और बेसबाल से एक व्यक्ति पर वार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रिसाली चौक पर स्थित पुलिस बीट बाक्स में तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला। घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी नगर रिसाली निवासी शिकायत कर्ता फियाजुद्दीन खान रविवार की शाम करीब बजे…

Read More

दुर्ग : दुर्ग बस स्टैंड में दिन दहाडे एक बुजुर्ग को अज्ञात आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बुजुर्ग मुडपार गांव (घुमका) राजनांदगांव निवासी तेजराम साहू है, जो पद्मनाभपुर क्षेत्र में इलाहाबाद बैंक में खाता से नगदी रकम निकालने के लिए गांव से आए हुए थे। बुजुर्ग ने बैंक से 80 हजार रुपए की रकम निकालकर वापस घर जाने के लिए बस स्टैंड में बस का इन्तजार कर रहा था। उसी दौरान नोटों से भरा बैग को पीछे से बाइक सवार अज्ञात आरोपी लेकर फरार हो गए। बुजुर्ग इस रकम को ट्रेक्टर की किस्त देने…

Read More

कसडोल : नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को राजदेवरी पुलिस ने जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना राजादेवरी क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.11.2020 को उनकी लडकी कही चली गई है, कि रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर पता तलाश में लिया गया। गुमशुदा नाबालिग होने से अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले गया है कि अपराध क्रमांक 77/2020 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 08.07.2021 को मुखबिर से सूचना मिलने पर हमराज स्टॉप एवं गवाहन के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री इंदिरा कल्याण ऐलेसेला,…

Read More

बलौदाबाजार : जिला कोषालय अधिकारी श्री के.के.दुबे ने जिले की समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अंशदायी पेंशन योजना के शीघ्र निपटारे के लिए नामिनी अथवा वैध उत्तराधिकारी की जानकारी देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत कई ऐसे कर्मचारी अथवा अभिदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है तथा उनके प्रान खाते में जमा राशि का भुगतान नहीं हो सका है। इसका प्रमुख कारण यह बताया गया है कि डीडीओ द्वारा नामिनी अथवा वैध उत्तराधिकार की जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई है। उन्होंने जिले की तमाम डीडीओ को तत्काल नामिनी अथवा वैध उत्तराधिकारी की जानकारी…

Read More

बलौदाबाजार : राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश में नवाचारों को प्रोत्साहित करने तथा ऐसे नवाचारों को वाणिज्यिक पैमाने पर विकसित किए जाने हेतु नवाचारों के अध्ययन एवं प्रोत्साहन हेतु प्रस्ताव मंगाये गये है। जिसमें राज्य के समस्त शैक्षणिक, शोध, संस्थाओं, निजी संस्थाओं, व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए है।।जिला योजना एवं सांख्यिकी के सहायक संचालक श्री सुमीत कुमार मेरावी ने बताया कि राज्य योजना आयोग द्वारा नवाचार हेतु कुल 10 विधाओं में आवेदन मंगाए गए है जिनमें इंटरनेट आफ थिंग्स, रोबोटिक्स, सोलर पीवी, 5 जी टेक्नोलॉजी, अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डाटा एनालिटिक्स, ड्रोन एवं एप्लीकेशन, 3-डी प्रिंटिंग, जीन एडिटिंग तथा…

Read More

बलौदाबाजार : राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) रायपुर एवं बाढ़ आपदा बचाव दल बलौदाबाजार द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आज पलारी के बालसमुंद तालाब में बाढ़ बचाव का द्वितीय मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान बाढ़ बचाव दल के जवानों ने मोटर बोट चालन, आपदा के समय पीड़ितों को पानी के भीतर खोजने एवं उन्हें सुरक्षापूर्वक लाइफ बोर्ड तक लाने, सही तरीके से लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय का प्रयोग करने, डूबते व्यक्ति को बचाव दल द्वारा मोटर बोट, पीपा, ट्यूब, पानी बॉटल से बने उपकरणों से बचाव का भी प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त अंडरवाटर कैमरा तथा स्कूबा…

Read More

बलौदाबाजार : पलारी तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक वर्ग 2 श्रीमती रूखमणि ध्रुव की बीती रात रायपुर में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके गृहग्राम भरवाडीह (गिधपुरी) में किया गया। संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में श्रीमती ध्रुव को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने श्रीमती ध्रुव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। राज्य शासन के निर्देशानुसार श्रीमती ध्रुव के अंतिम संस्कार के लिए अनुग्रह राशि के रूप में 50 हजार रूपये की रकम उनके परिवार जनों…

Read More

बस्तर : बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद के आव्हान पर जिला उपाध्यक्ष /बस्तर विधानसभा प्रभारी नीलाम्बर सेठिया के नेतृव में जिला बस्तर के बकावंड ब्लॉक के ग्राम पंचायत चूआसोंड में बैठक आहूत की गई। बैठक में बस्तर विधानसभा के हर ग्राम पंचायत में पहुंचकर युवाओं व महिलाओं के साथ मिलकर, ग्राम पंचायत की समस्याओं व ब्लाक स्तर की जन हितों से जुड़े मुद्दे व मांगों की प्राप्ति हेतु सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गलत नीतियों के विरुद्ध संघर्ष एवं बस्तर के किसानों को खाद की समस्याओं व युवाओं को रोजगार जैसे अन्य मुद्दों पर आंदोलन करने…

Read More

बिलाईगढ़ : संदिग्ध अवस्था में तालाब में मिली मल्दी सरपंच की लाश मिलने के बाद गाड़ा समाज के पदाधिकारियों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच कर त्वरित कार्यवाही करने की मांग बिलाईगढ़ थाने में की है। बता दे कि विगत दिनों मल्दी सरपंच निर्मल चौहान की लाश बांध में संदिग्ध अवस्था मे मिली थी। घटना के बाद समाज के पदाधिकारियों ने सरपंच के घर जाकर उनकी मां से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ली। जिसके बाद पदाधिकारियों ने निर्मल चौहान की हत्या की आशंका जताते हुए जांच कर त्वरित कार्यवाही करने की मांग पुलिस थाना बिलाईगढ़…

Read More