Author: Ghatna Manchan
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद शादी का वादा करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत जामुल थाने में की थी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक पीड़िता के साथ एक महीने तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहा था। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया था। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-शराबी-शिक्षक-का/ जानकारी के मुताबिक, पाटन ब्लॉक के अमलेश्वर में रहने वाले लोकेश बंजारे (24) ने मुड़पार की रहने वाली 19 साल की लड़की से फेसबुक के माध्यम…
लोरमी : मुंगेली जिले में एक शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंच गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. पूरा मामला लोरमी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक स्कूल लाखासार का है. जहां लंबे समय से पदस्थ शिक्षक कन्हैयालाल पनागर आए दिन शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शासकीय शिक्षक शराब के नशे में धुत लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले भी शिक्षक का शराब के नशे में कक्षा में सोते हुए एक वीडियो सामने आया था. इस मामले में विभागीय…
कोरबा : कोरबा में सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है। तानाखार के पास हुए सड़क हादसे में बीते दिनों जहां तीन लोगों की मौत हो गई थी, वहीं बीती रात उरगा ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ : मंगलवार देर रात करीब 12 बजे गंज थाना इलाके में एक युवक पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। हमलावर पहले तो युवक को पीटते रहे, इसके बाद चाकू मारकर जान ले ली। जब तक पुलिस पहुंची तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इस मामले में पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। http://ghatnamanchan.com/बलौदाबाजार-ट्रक-की-टक्कर/ जिस युवक की हत्या हुई उसका नाम देवा बताया जा रहा है। फिलहाल इस केस में छानबीन जारी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मृतक देवा के खिलाफ भी गंज थाने में चाकूबाजी का केस दर्ज है। पुलिस अंदाजा…
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में मंगलवार देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे में बहू गंभीर रूप से घायल है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों लोग पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए गांव गए थे, वहां से एक ही बाइक पर सवार होकर रायपुर लौट रहे थे। हादसा पलारी थाना क्षेत्र के खरतोरा नाका के पास हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों की पहचान ग्राम ससहा निवासी साधुराम साहू (75) और उसके पुत्र रामकुमार साहू (35) के रूप में हुई है। साधुराम…
दशरथ साहू बलौदाबाजार : कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने स्वीकृति के 4 माह बीत जाने के बाद भी जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब के कार्य पूर्ण नहीं किये जाने पर नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने बैठक में मौजूद सीजीएमएससी के लापरवाह इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाई। कलेक्टर श्री जैन आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बच्चों और महिलाओं को सभी प्रकार के रोगों से बचाव के शत प्रतिशत टीकाकरण पर जोर दिया है।कलेक्टर ने कहा कि लैब निर्माण में विलंब के कारण…
राजेन्द्र रत्नाकर नवागढ़ : स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ मानस की थीम को लेकर युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय रा.से.यो.क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ में कार्यक्रम आयोजित हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र छात्राओं को 5 टीम बनाकर अलग अलग बांट कर उन्हें ड्राइंग बनाने दिया गया, जिनमें छात्रों को अपनी बेहतर से बेहतर सोच को प्रदर्शित करना था, इसके अलावा स्वच्छता पर और सामाजिक बुराइयों को खत्म करने जैसी – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी शसक्तीकरण, पेड़ो की अंधाधुंध कटाई, नशे से बर्बाद होती जिंदगी, स्वच्छता नही होने से फैलता कोरोना…
बिलाईगढ़ : विकास खंड बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरी में सेनिग्रेशन यार्ड संचालन के लिए तीन महिला स्व सहायता द्वारा आवेदन किया गया था, जिसमें तीनों महिला समुहों के आम सहमति से चिट्ठा निकाला गया, जिसके आधार पर जय माँ दुर्गा महिला स्व सहायता समुह पचरी का चयन हुआ। समुह के महिलाओं में सेनिग्रेशन यार्ड संचालन के मिलने पर खुशी जाहिर की वही जय माँ दुर्गा महिला स्व सहायता समुह के अध्यक्ष श्रीमती कमला साहू ने कहा कि हमारी समुह शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहले से सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं और अब सेनिग्रेशन यार्ड संचालन…
राजेन्द्र रत्नाकर जांजगीर : सड़क हादसों पर आए दिन सड़क खून से लाल होते रहता हैं, इस बीच पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाँपा द्वारा सड़क सुरक्षा रथ का जिले में सुभारम्भ किया गया हैं, जो कि एक सप्ताह तक चलने वाला हैं जिसमें सड़क में चलने संबंधित दिशानिर्देश दिया गया हैं। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-कक्षा-9-वीं-की-छात/ वही आज थाना नवागढ़ क्षेत्र में रथ के पहुँचने पर डॉ आंबेडकर चौक राछाभाठा नवागढ़ में थाना नवागढ़ पुलिस स्टॉफ़ द्वारा रथ का स्वागत किया गया। साथ ही चौक पर लोगों को पाम्पलेट एवं रथ के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं कोरोना संबंधित जानकारी दिया गया। इस दौरान बताया…
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में आज एक सनसनीखेज वारदात हुई है। स्कूली छात्र को स्कूल में चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया है। मृतक छात्र 9वीं का स्टूडेंट था और आज क्लास में पढ़ाई करने के लिए पहुंचा हुआ था। इसी दौरान आरोपी युवक स्कूल में घुसा और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद तत्काल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान छात्र को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक घटना रामभाठा इलाके के एक सरकारी स्कूल की है। मृतक छात्र का नाम कैलाश नाथ 13 वर्ष था। बताया…
