Author: Ghatna Manchan

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में मरवाही से कांग्रेस विधायक डॉ. केके ध्रुव के इंजीनियर बेटे समेत तीन लोग शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि तीनों के शव कार में ही फंसे रहे। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी देर की मशक्कत के बाद गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, विधायक डॉ. केके ध्रुव के बेटे और विद्युत विभाग में पदस्थ AE प्रवीण कुमार ध्रुव अपनी टाटा नेक्सन कार में…

Read More

बिलासपुर : पति पत्नी के अपनी विवाद में पति ने बिलासपुर के पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा कर कहा कि उसके बच्चे का किडनैप हो गया है और उसे लौटने की एवज में उनसे 50 हजार रुपए मांगे गए है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आनन फानन में पुलिस ने तुरंत बच्चे को खोज भी निकाला। लेकिन जब जांच की गई तब पता चला की पूरा मामला झूठा था। बच्चे को उसकी मां ने ही अपने रिश्तेदार के पास भेजा था। पूरा मामला सीपत थाने का है। अब झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाने के आरोप में पिता के खिलाफ पुलिस…

Read More

अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पति के मुर्गा खाने पर पत्नी ने खुदकुशी कर ली। घटना रक्षाबंधन के दिन रविवार देर शाम की है। मायके से लौटी महिला ने पति को चाची के घर में चिकन खाते देखा तो उसे बर्दाश्त नहीं कर पाई। पति से हुए विवाद के बाद महिला घर गई और केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूरजपुर के भटगांव क्षेत्र के करौंदा गांव निवासी मनीषा सिंह (19) रक्षाबंधन के दिन रविवार को पति रामजन्म के साथ राखी…

Read More

आकेश्वर यादव बलरामपुर : जिले के राजपुर विकासखण्ड के डिगनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां उधार के 200 रुपये नही देने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार डिगनगर निवासी सुबासो टेकाम पति मनराज टेकाम ने राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनका बेटा अम्बिकापुर में ड्राइवर का कार्य करता है, वह सुबह राखी बंधवाकर अम्बिकापुर गया था और 8 बजे रात तक घर नहीं आया। जिसे फोन करने के लिए पति और बेटी के साथ वे लोग दूसरे के घर गए हुए थे। वही फोन कर…

Read More

कांकेर : भानुप्रतापपुर में दो मोटरसाइकिलों में आमने सामने भिड़ंत हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई है। रक्षाबंधन के दिन घटित इस दुर्घटना से लोगों में शोक व्याप्त है । मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रक्षाबंधन के दिन ग्राम मोहगांव घोठा निवासी गुलशन बेलसरिया उम्र 28 वर्ष, अपनी पत्नी नीरा बेलसरिया 25 वर्ष को उसके मायके ले जा रहा था। नीरा का मायका राजनांदगांव जिले के मानपुर तहसील के ग्राम फ़ड़की में स्थित है तथा वह भाइयों को राखी बांधने के उद्देश्य से पति साथ खुशी खुशी मायके जा रही थी। इन दोनों दंपत्ति के साथ…

Read More

अंबिकापुर : रक्षाबंधन का दिन भाई-बहनों के लिए खुशियों से भरा होता है, लेकिन सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र में इस दिन ऐसी घटना हुई जिससे एक परिवार में मातम पसर गया। दरअसल रात में सोने के दौरान 2 सगी बहनों को जहरीले सांप ने डस लिया था। परिजनों ने सांप को मार डाला और सुबह बच्ची को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच पश्चात उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीएम पश्चात दोनों बहनों की अर्थी एक साथ उठीं, यह देख परिजनों सहित गांव वालों की आंखें नम हो गईं। सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत…

Read More

गरियाबंद : छुरा – फिंगेश्वर मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बता दे कि बाइक सवार खड़ी बैलगाड़ी से टकरा गया। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गयी। हादसा अमेठी नवाडीह गांव में हुआ। मृतक ओमन लाल चंद्राकर सेमहरा (छूरा) का रहने वाला बताया जा रहा है। छुरा एएसआई श्रवण विश्वकर्मा से मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर ढाई बजे की है। ओमन लाल चंद्राकर पत्नी और अपने 12 बर्षीय बच्चे के साथ महासमुंद से राखी त्यौहार मनाकर बाइक से वापिस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नवाडीह में उसकी बाइक अनियंत्रित हो…

Read More

आकेश्वर यादव बलरामपुर : जिले के राजपुर विकासखण्ड के ग्राम करजी में RES के एसडीओ जितेंद्र देवांगन सहित 3 एसडीओ और सब इंजीनियर की 6 सदस्यीय टीम जांच के लिए पहुंची हुई थी। दरअसल ग्राम करजी में बिना पुलिया निर्माण के ही सत्यापन करने का आरोप लगा था, वही जब मामले की जांच के लिए टीम करजी पहुंची जहां ग्रामीणों ने मजदूरी की भुगतान को लेकर अधिकारियों को बंधक बनाकर पिटाई कर दिया। वही उस दिन उच्च अधिकारियों के समझाइश के बाद अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज नहीं कराया था। वही जब पिटाई के मामले में किरकिरी बढ़ी तब कहीं जाकर…

Read More

बलौदाबाजार : चिटफण्ड कम्पनियों से रकम वापसी के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कुल 1 लाख 68 हज़ार 435 आवेदन प्राप्त हुये हैं। राज्य शासन के निर्देशानुसार निवेशकों से आवेदन प्राप्ति के लिए 20 अगस्त 2021अंतिम दिन निर्धारित किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा इस सम्बन्ध में आवेदन लेने के लिए जिले की सभी पांचों अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालयों में माकूल व्यवस्था की गई थी। जिला कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने बताया कि अंतिम तिथि 20 अगस्त तक जिले में कुल 1 लाख 68 हज़ार 435 आवेदन मिले हैं। इनमें से 82 हज़ार 286 आवेदनों के ऑनलाइन एण्ट्री का कार्य…

Read More

गिरीश सोनवानी गरियाबंद : सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. देशी कट्टा के साथ एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी गरियाबन्द उपजेल में बन्द शातिर बदमाश चीना पांडेय का सहयोगी है. कोरबा से आए आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था. पुलिस ने वारदात से पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली. एक व्यक्ति जिला अस्पताल गरियाबंद के आस पास कट्टा लेकर घूम रहा है. पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई. गवाहों के अनुसार…

Read More