Author: Ghatna Manchan
छत्तीसगढ़ : ससुर ने की बहू की हत्या…घर से 50 मीटर दूर दफन किया शव…इस वजह से दिया घटना को अंजाम… छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ससुर ने कुल्हाड़ी से वार कर बहू की हत्या कर दी और लाश को घर से 50 मीटर दूर ले जाकर दफन भी कर दिया. यह मामला लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा के अमलीटीकरा मोहल्ले का है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. मृतिका के पति और…
बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित… बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में वार्षिक शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। शिक्षा को समर्पित इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करना तथा उनके अभिभावकों को विद्यालय से जोड़ना रहा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नंदकुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ पार्षद नंदलाल साहू,पार्षद प्रतिनिधि लोकनाथ साहू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण, पालकगण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ : कार्यक्रम का आरंभ प्रातः 9:30…
अर्थ फाउंडेशन हमर छत्तीसगढ़ द्वारा मेरिट अवार्ड एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन… बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ की पावन भूमि गिरौदपुरी धाम स्थित मड़वा धर्मशाला में अर्थ फाउंडेशन हमर छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में मेरिट अवार्ड एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. प्यारेलाल आदिले, प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष, जे. बी. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा (कोरबा) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर भास्कर ने की। विशिष्ट अतिथियों में पी. आर. महादेवा (संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, अंबिकापुर), आर. पी. मिरे, सहदेव भारती, डॉ. डी. पी. मनहर, विनोद कोसले एवं सुश्री मंजिमा शांडिल्य की गरिमामयी…
स.शि.मं.पवनी के आचार्य श्री कृष्ण कुमार साहू को मिला “शिक्षादूत सम्मान”… बिलाईगढ़ : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण भाव तथा नवाचार व शिक्षा के प्रति निष्ठा के लिए सरस्वती शिशु मंदिर पवनी के आचार्य कृष्ण कुमार साहू को “शिक्षादूत सम्मान” से सम्मानित किया गया है। कृष्ण कुमार साहू द्वारा विद्यालय में निरंतर की जा रही अनुशासित, आदर्श एवं प्रेरणादायक शिक्षण पद्धति, छात्रों में नैतिक मूल्यों के संवर्धन हेतु प्रयास तथा विविध शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता के कारण वे समस्त शैक्षणिक समुदाय में एक उदाहरण बन चुके हैं। उन्होंने न केवल पठन-पाठन में गुणवत्ता को प्राथमिकता दी है, बल्कि…
नया सवेरा अभियान की बड़ी सफलता 27 लीटर अवैध देशी व उड़ीसा की कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार… गिरीश सोनवानी देवभोग : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाये जा रहे नया सवेरा अभियान के तहत की गई जिसके उदेश्य अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाना गरियाबंद जिले देवभोग थाना क्षेत्र जो कि अवैध रूप से शराब, ओडिसा का लाल घोड़ा पाउच कार्यवाही की खबर सामने आई है। पुलिस की मुखबीर की सूचना पर दबिश दी देवभोग मंडी पीछे ठेला में बेचते हुए देवभोग पुलिस ने रगे हाथ गिरप्तार किया है। आरोपी रावेंद्र तिवारी 25 वर्षीय जो कि ग्राम…
रक्तदाता दिवस पर जागरूक युवाओं ने देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया रक्तदान… गिरीश सोनवानी देवभोग : रक्तदान दिवस पर देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। बीएमओ डॉक्टर प्रकाश साहु के नेतृत्व और 45 बार से ज्यादा रक्तदान करने वाले रक्तदानवीर बिल्व भद्र यादव के अपील पर आज नगर के युवाओं ने रक्तदान किया। नगर के समाजसेवी संस्था से जुड़े राकेश अग्रवाल, दिलीप कौशिक, तरुण पटेल, जितेंद्र सिन्हा, पवन कौशिक, चंचल सिन्हा, शत्रुघ्न बघेल, उमेश सिन्हा समेत अन्य ने रक्तदान किया।अस्पताल प्रबंधन ने सभी को प्रणाम पत्र भेंट का सम्मानित किया। शिविर सम्पादन में चिकित्सा अधिकारी…
सारंगढ़ : धान संग्रहण केन्द्र का निरीक्षण कर कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने शीघ्र उठाव के निर्देश दिए… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने हरदी एवं सारंगढ़ के टीसीपीसी धान संग्रहण केन्द्र का औचक निरीक्षण कर वहां के धान के शीघ्र उठाव करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) शीतल भोई को डीओ जारी करने संबंधी प्रक्रिया को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह और डीएमओ भोई को धान संग्रहण केन्द्रों में मानसून को देखते हुए सभी धान के स्टेक पूर्णतः कैप कव्हर से ढकने, जल…
बिलाईगढ़ : पशु तस्करी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…झारखण्ड के बूचड़ खाने ले जाने वाले थे आरोपी… बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ थानांतर्गत ग्राम मिरचीद के नदी किनारे खुला स्थान पर कुछ लोगो द्वारा आस पास के क्षेत्रों से मवेशियों को खरीद कर इकट्ठा कर कत्ल करने के उद्देश्य से झारखंड बूचड़ खाना ले जाने कि तैयारी की जा रही थी, उसी समय मुखबिर की सुचना पर उप निरी शिव कुमार धारी थाना प्रभारी के नेतृत्व व हमराह स्टाप के साथ ग्राम नगरदा पहुंचकर कर ग्राम मिरचीद नदी किनारे खुला स्थान के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया। मौके पर पुलिस…
सेवा सहकारी समिति सलौनीकला में धान घोटाले में न्याय की मांग को लेकर देवनारायण चंद्रा की पत्नी कमलेश चंद्रा का धरना… बिलाईगढ़ : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम सलौनीकला स्थित सेवा सहकारी समिति पंजीयन क्रमांक 1309 में 24 जनवरी 2025 को धान उपार्जन केंद्र में अनुविभागीय अधिकारी वर्षा बंसल द्वारा टीम बनाकर निरीक्षण किया गया था, जिसमे फड़ में उपलब्ध धान के बोरे बिखरे हुये अव्यवस्थित निर्धारित बोरे के मानक वजन 40 किलोग्राम से कम पाए गए थे तथा उपार्जन केंद्र में लोड हो रहे ट्रक के नम्बरों में गड़बड़ थी।सामने का नम्बर सीजी 22 पी 3601 एवम पिछले हिस्से…
देवभोग में शिक्षा न्याय आंदोलन…युक्तियुक्तकरण नीति के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन… गिरीश सोनवानी देवभोग : छत्तीसगढ़ के देवभोग में आज शिक्षा के अधिकार और रोजगार की सुरक्षा को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया यह आंदोलन प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में लागू की जा रही युक्तियुक्तकरण नीति के खिलाफ किया गया जिसे कांग्रेस ने पूरी तरह से शिक्षा और रोजगार विरोधी करार दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस नीति के लागू होने से प्रदेशभर में करीब 45,000 शिक्षकों के पद समाप्त हो सकते हैं, जिससे न…
