Author: Ghatna Manchan
आकेश्वर यादव बलरामपुर : बलरामपुर जिले में आज सर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष हरी प्रसाद यादव एवं सर्व यादव समाज प्रदेश संगठन मंत्री शिवनाथ यादव के नेतृत्व में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन शराब बंदी की मांग को लेकर कलेक्टर बलरामपुर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि भारत में हर जगह कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है तथा छत्तीसगढ़ में भी कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी उत्सुकता के साथ मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे दही हांडी फोड़, यादव समाज के लोग दूध स्नान व अन्य कई…
बिलाईगढ़ : पढ़ना लिखना अभियान के तहत असाक्षरों एवं स्यवंसेवी शिक्षकों को अध्ययन अध्यापन सामग्री का वितरण अलग-अलग क्षेत्रों में किया गया। बीआरसी भवन बिलाईगढ़ में पढ़ना लिखना अभियान साक्षरता समिति के अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी बजरंग दुबे, सचिव बीईओ सत्यनारायण साहू, सदस्य एबीईओ डीपी सोनी, बीआरसीसी आरके भोई की उपस्थिति में वितरण किया गया। इसी तरह प्रेमभुवन प्रताप सिंह शा.उ.मा.वि भटगांव में समिति सदस्य दीपक पांडेय, पार्षद शीला साहू के कर कमलों से प्रदान किया गया तथा शासकीय बालक प्राथमिक शाला सरसीवां में ग्राम प्रभारी एवं प्रधान पाठक प्रकाशचंद्र साहू एवं व्याख्याता कमलेश साहू, भिनोदा ग्राम प्रभारी बिहारीलाल जांगड़े के…
बलौदाबाजार : राज्य खेल पुरस्कार अंलकरण हेतु शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चैबे सम्मान, नगद राशि एवं खेलवृत्ति (डाईट मनी) एवं प्रेरणानिधि हेतु पात्रता रखने वाले खिलाड़ियों से दिनांक 07.08.2021 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। उक्त तिथि में दिनांक 10.08.2021 तक (03 दिवस) की बढ़ोत्तरी संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर द्वारा की गई है। जिला कार्यालय एवं संचालनालय में राज्य खेल संघों से अनुसंशा साहित आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2021 के कार्यालयीन समय तक निर्धारित की गई है। खिलाड़ी का…
बलौदाबाजार : प्राकृतिक आपदा से मृत 7 लोगों के निकट परिजनों के लिए 28 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत आज 4 अगस्त को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में राधिका बाई पति फिरू राम केवट ग्राम पैसर, तहसील लवन, दिलीप कुमार पैकरा पिता परसराम ग्राम पहंदा तहसील लवन, धनेश्वर प्रसाद यादव पिता आशा राम, ग्राम खैरा दतान तहसील लवन, उसी…
बलौदाबाजार : कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज जिलें में स्वतंत्रता दिवस पर्व मनाने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया है। इस हेतु उन्होंने सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं सीएमओ सहित समस्त विभागों के जिला प्रमुखों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस,15 अगस्त 2021 दिन रविवार को गरिमामय तरीके से आयोजित होगा। इस वर्ष कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतते हुए कार्यक्रम के आयोजन में कटौती की जा रही है। भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कोविड-19 से बचाव हेतु जारी…
बलौदाबाजार : राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के प्रासंगिक एवं विकासोन्मुखी विषयों पर अध्ययन एवं प्रोत्साहन के लिए आर्थिक सहायता हेतु आवेदन राज्य के समस्त शैक्षणिक,शोध संस्थाओं,निजी संस्थाओं,व्यक्तियों से आमंत्रित किए गए है। जिला योजना एवं सांख्यिकी के सहायक संचालक श्री सुमीत कुमार मेरावी ने बताया कि योजना आयोग द्वारा संशोधित दिशा-निर्देश अनुसार अध्ययन हेतु प्रासंगिक एवं विकासोन्मुखी विषय क्षेत्र सहकारिता, कृषि (फार्मिंग संगठन, खाद्य प्रसंस्करण) लघु वनोपज, महिला एवं बाल कल्याण, सूक्ष्म लघु उद्योग विकास,पर्यटन क्षेत्र चुनौती,अपशिष्ट प्रबंधन,व्यावसायिक शिक्षा, नवीनीकरण ऊर्जा आदि जैसे 24 विषयों में आवेदन मंगाए गए है।उदीयमान नवप्रवर्तक एवं शोधकर्ता राज्य योजना आयोग की वेबसाईट…
बलौदाबाजार : समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों को समाज की मुख्यधारा से जोडने उनके प्रमाणीकरण एवं उन्हें विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) प्रदान करने के लिए दस्तावेजों के संकलन हेतु जिले में विशेष अभियान शुरू किया गया है। राज्य शासन के निर्देश पर विभाग द्वारा पूरे अगस्त माह को स्वावलंबन माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के चिन्हाकित दिव्यांग तक पहुँच के लिए स्वावलंबन रथ,मोबाइल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। आज कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर स्वावलंबन रथ को रवाना किया। इसके…
राजेन्द्र रत्नाकर नवागढ़ : नवागढ़ थाना क्षेत्र में हुए 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी पर कड़ी कार्यवाही एवं फांसी की माँग को लेकर आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने फांसी एवं कड़ी कार्यवाही की माँग को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार नवागढ़ को ज्ञापन सौंपा। http://ghatnamanchan.com/जांजगीर-अर्धनग्न-अवस्था/ बता दें कि बीते शुक्रवार 30 जुलाई की दरमियानी रात 9 साल की बच्ची अपने दादी के पास घर पर सो हुई थी तभी आरोपी सुरेश सूर्यवंशी ने घर से बच्ची को उठा लिया। इस दौरान बच्ची की नींद बीच में खुल गई और चिल्लाने लगी तभी उसे जान से…
राजेन्द्र रत्नाकर नवागढ़ : जांजगीर चाम्पा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्धनग्न अवस्था मे युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। http://ghatnamanchan.com/जांजगीर-दो-बाइकों-में-हुई/ मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सलखन में कोविड हॉस्पिटल के पीछे अर्धनग्न अवस्था में युवक की लाश मिली है। युवक का नाम सलखन निवासी रोशन दास महंत बताया जा रहा है। घटना को देख ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे है। फिलहाल शिवरीनारायण पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जांजगीर : जांजगीर जिले के पामगढ़ थानांतर्गत मधुकर पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई भिडंत इतनी जबरदस्त थी, कि मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसे में बाईक सवार दो अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में हताहत व्यक्ति ग्राम नेवराबंद और बिलारी के निवासी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को सड़क से हटाया फिर जरुरी कार्रवाई कर शव पीएम के लिए…
