Author: Ghatna Manchan
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में लिफ्ट देने के बहाने युवती को गाड़ी में बिठाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दरअसल आरोपी ने लिफ्ट देने के बहाने युवती को अपनी गाड़ी में बिठाया। इसके बाद आरोपी युवती को जंगल ले गया, जहां उसके साथ दुुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घरघोड़ा थाना पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर दी है।
बिलाईगढ़ : करोड़ों रुपये के धान की हेराफेरी करने वाला फरार आरोपी को बिलाईगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ ब्लॉक अंतर्गत धान खरीदी केंद्र से करोड़ों रुपये के धान की हेराफेरी करने वाले एक आरोपी को बिलाईगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मामला प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सलौनी कला पंजीयन क्रमांक 1309 के खरीब फसल धान खरीदी केंद्र नगरदा का है। जहाँ वर्ष 2019-20 में 5541 क्विंटल धान हेरा फेरी करने का आरोप भरत चंद्रा और लखेश्वर चंद्रा पर लगा था। वही इस मामले लखेश्वर चंद्रा पहले ही जेल जा चुका है, जबकि साथी समिति प्रबंधक भरत चंद्रा फरार चल रहे थे, जिसे बिलाईगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…
बिलाईगढ़ : मौसम में अचानक परिवर्तन से सैकडों लोगों को मौसमी बीमारी ने अपने चपेट में लिया है। जिसकी जकड़ में ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय भी आ गए। जानकारी के मुताबिक श्री राय अपने विधानसभा क्षेत्र से मानसून सत्र के लिए रायपुर प्रवास में गए, लेकिन दो दिन से वायरल फीवर के चलते विधानसभा सत्र में नही जा पाए। वही आज उन्होंने स्वस्थ महसूस करने पर कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता ने उनकी स्वाथ्य की कामना की, जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया।
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कोविड-19 पाॅजिटीव प्रकरणों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है किन्तु भीड़-भाड़ में वृद्धि होने पर कोविड-19 संक्रमण बढ़ने की आशंका अभी भी विद्यमान है। आम जनता हेतु आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ श्रमिकों, निम्न आय वर्ग एवं छोटे-बड़े व्यवसायीगण के हितों की सुरक्षा हेतु निर्बधनों में समुचित रियायत दिया जाना भी जरूरी है। उपरोक्त परिस्थितियों में समुचित विचारोपरान्त कोराना वायरस की चेन को तोड़ने तथा सभी वर्गों के हितों की सुरक्षा हेतु युक्तियुक्त पुनरीक्षित निर्बधन अधिरोपित करते हुये सम्पूर्ण बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किया…
भखारा : भखारा में बियासी के लिए गए किसान के विद्युत तार टूटने के बाद करंट की चपेट में आने से अपने दो बैल सहित मौके पर ही मौत हो गई। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-होटल-में-युवक-का/ मिली जानकारी के अनुसार भखारा वार्ड क्रमांक 7 निवासी इतवारी राम 62 वर्ष पिता धरम साहू शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे कोलियरी रोड अपने खेत में बियासी के लिए गया हुआ था। खेत मे काम करते वक्त शाम लगभग 4:30 बजे अचानक वहां से गुजर रहे 440 वोल्ट का विद्युत तार टूट कर गिर पड़ा। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में किसान और बैल आ गए।…
रायपुर : राजधानी के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की होटल के कमरे में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले में जानकारी देते हुए गंज थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का नाम अनूप कुमार पांडेय 47 वर्ष है, जो जबलपुर (जगदम्बा कॉलोनी विजय नगर) का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह बरखा होटल कमरा नंबर 7 में इसकी लाश मिली है। शादीशुदा पुलिस ने लाश को देखकर अनुमान लगाया है कि ये लाश 3 दिन पुरानी है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो उनके परिजनों ने बताया कि मृतक निजी…
बलौदाबाजार : स्थानीय जिला रोजगार कार्यालय परिसर में 2 अगस्त को प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजन किया गया है। कैम्प में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठानों एवं कम्पनियों द्वारा विभिन्न प्रकार के 70 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जायेगा। यह कैम्प रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार में सवेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इच्छुक आवेदक अपने समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो सहित कोविड से बचाव के नियमों का पालन करते हुए उपरोक्तानुसार कैम्प में शामिल हो सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प में शिव शक्ति ट्रेक्टर्स लवन रोड बलौदाबाजार द्वारा सेल्समेन…
रायपुर : राज्य शासन के आदेशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं सोमवार 2 अगस्त से संचालित होना प्रारंभ हो जाएगा। इसी प्रकार कक्षा 6 वीं, 7 वीं, 9 वीं और 11 वीं को छोड़कर शेष सभी कक्षाएं अर्थात् कक्षा पहली से लेकर 5 वीं और 8 वीं की कक्षाएं भी 2 अगस्त से संचालित होंगी। यह सभी कक्षाएं उन जिलों में प्रारंभ की जा रही है, जहां कोरोना पॉजिटिविटी दर पिछले 7 दिनों में एक प्रतिशत तक हो। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-व्यवसायी-को-ब्ल/ राज्य शासन के निर्णय अनुसार सभी प्रायमरी स्कूलों में कक्षा…
देवभोग : देवभोग ब्लॉक अंतर्गत एक व्यवसायी को ब्लैकमेलिंग कर पैसे मांगने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दे कि व्यवसायी के मिसिंग मोबाइल चीप के प्राइवेट फोटो विडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पिछले कई दिनो से आरोपी दुर्गेश कश्यप व्यवसायी से बीस हजार की माँग कर रहा था, जिस पर व्यवसायी के पाँच हजार गूगल पे से ट्रांसफ़र करने के बाद भी आरोपी व्यवसायी को लगातार ब्लैकमेलिंग करता रहा। परेशान व्यवसायी ने इसकी शिकायत देवभोग थाने में दर्ज कराया। जिसके बाद थाना प्रभारी ने पीडित व्यवसायी को आरोपी…
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ में इन दोनों मोहल्ला क्लास लगाया जा रहा है। इसी दौरान एक बड़ी घटना हो गयी। जहां सांप कांटने की वजह से एक स्कूली बच्चे की मौत हो गयी। घटना अम्बागढ़ चौकी थानाक्षेत्र के खुर्सीटिकुल प्राथमिक शाला में अध्ययनरत बालक चंद्रेश की मोहल्ला क्लास के दौरान किसी जहरीले कीड़े/सर्पदंश के कारण मौत हो गई।
