Author: Ghatna Manchan
रायपुर : रायपुर में गुरुवार सुबह एक लड़की लावारिस हालत में मिली है। चश्मदीदों के मुताबिक, लड़की को सड़क किनारे फेंककर कार सवार तेज रफ्तार से भाग गए। यहां मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेसुध पड़ी लड़की को अस्पताल पहुंचाया है। दिन भर इस लड़की ने पुलिस को कुछ नहीं बताया। गुरुवार की रात होश में आने पर उसने कहा कि वो मुंबई की रहने वाली है यहां किसी दोस्त को ढूंढने आई थी। मगर दोस्त नहीं मिला उसे कुछ युवक अपने साथ लेकर गए थे, फिर क्या हुआ याद नहीं। उरला थाने की…
बलौदाबाजार : जिले के मगरचबा में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहा बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूरा मामला बलौदाबाजार जिले के मगरचबा का है. जहां आरोपी ने अपनी बेटी को बलौदाबाजार पढ़ाने की बात कहकर रायपुर से मगरचबा स्थित अपने किराए के मकान में लेकर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया. सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता को जेल भेज दिया है. http://ghatnamanchan.com/जांजगीर-अवैध-वसुली-करने-व/ मामले में सिटी कोतवाली प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ उसकी बेटी और मां…
जांजगीर : अवैध वसुली करने वाले दो फर्जी रिपोर्टर सहित तीन गिरफ्तार, सरपंच से कर रहे थे पैसे की मांग…
जांजगीर-चांपा : कमरीद सरपंच के खिलाफ वीडिओ रिपोर्ट बनाकर पैसे की मांग करने के आरोप में पामगढ़ पुलिस ने दो कथित फर्जी रिपोर्टरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीडि़ता पुनिता प्रजापति पिता नान्हूराम प्रजापति उम्र 27 वर्ष साकिन कमरीद सरपंच वार्ड नम्बर 08 भाठापारा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा ने लिखित आवेदन पत्र पेश कर दिनांक 19.07.2021 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके गांव के भूतपूर्व सरपंच आरोपी जगराम गोड़ के द्वारा पीडि़ता से रंजीश रखते हुये पीडि़ता को जान से मारने, देख लेने की धमकी एवं…
बलौदाबाजार : उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल 31 जुलाई को बलौदाबाजार जिले के दौरे पर आएंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री पटेल सवेरे 11 बजे राजधानी रायपुर से सड़क मार्ग से रवाना होकर 12.30 बजे जिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचेंगे। वे यहां आते ही सबसे पहले स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक नजदीक स्थित ग्राम पुरेना खपरी में गौठान एवं मल्टी एक्टीवीटी सेन्टर का अवलोकन करेंगे। स्थानीय सर्किट…
रायगढ़ : सारंगढ़ पुलिस ने नवापारा के रविशंकर लहरे को उनके पिता के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक पर उसके पिता रामप्रसाद लहरे (57 वर्ष) की हत्या का आरोप है । मिली जानकारी के अनुसार कल दिनांक 28.07.2021 के रात्रि करीब 10 बजे थाना प्रभारी सारंगढ निरीक्षक अमित शुक्ला को मोबाइल के जरिए ग्राम नवापारा में एक व्यक्ति की हत्या हो जाने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी अमित शुक्ला स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के बड़े भाई शोभाराम लहरे पिता बुन्द राम लहरे (उम्र 70 वर्ष)…
जांजगीर : अकलतरा क्षेत्र के अर्जुनी गांव में फोरलेन पर बीच रोड में खराब हाइवा में पेट्रोल टैंकर टकरा गया. तेज रफ्तार होने से ट्रक के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया. दरअसल बिलासपुर से पेट्रोल लेकर ड्राइवर अकलतरा क्षेत्र में आया था. जिसके बाद पेट्रोल पंप में तेल खाली करके ड्राइवर ट्रक लेकर लौट रहा था, तभी अर्जुन गांव में फोरलेन पर बीच रोड में खराब हाइवा से पेट्रोल टैंकर टकरा गया और ड्राइवर की मौत हो…
अमित गौतम राजनांदगांव : भाजपा की रमन सरकार ने राजनांदगांव में खेल प्रतिभा को देखते हुए 57 करोड़ की स्वीकृति देते हुए नया स्टेडियम बनवाया। स्टेडियम बनने के बाद हुए चुनाव में सत्ता परिवर्तन में कांग्रेस की सरकार आई 57 करोड़ के स्टेडियम में खेल कम राजनीति का खेल ज्यादा हावी है। बता दे कि स्टेडियम में ना ही कोई सुरक्षा व्यवस्था है ना ही कोई सिस्टम काम कर रहा। स्टेडियम की सुरक्षा के नाम पर गेट में कोई गार्ड नहीं आने-जाने वालों पर कोई रोक टोक नहीं, असामाजिक तत्वों का डेरा लगातार बना रहता है। रात में शराबियों और…
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के औद्योगिक क्षेत्र पूंजीपथरा-तराईमाल बंजारी माता मंदिर स्थित सिंघल कम्पनी के द्वारा कॉलवासरी सह पावर जनरेशन की पर्यावरणीय जन सुनवाई आज दिनांक 28 जुलाई 2021 को नियम विरुद्ध ढंग से सम्पन्न हुई। इस अनैतिक जनसुनवाई को सम्पन्न कराने में रायगढ़ जिला प्रशासन की भूमिका पूर्णतः संदिग्ध रही। पहले तो सिंघल कंपनी यह जनसुनवाई रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड में बंजारी मंदिर स्थल पर दिनांक 28 जुलाई समय 11 बजे चालू की गई जो बिना पूर्व सूचना के 2 घण्टे में ही खत्म कर दी गई । सब कुछ पीठासीन अधिकारी के निर्देश पर हुआ ताकि यहां…
छिंदवाड़ा के पुलिस स्टेशन में एक नाबालिग रेप पीड़िता ने बलात्कार की शिकायत लिखवाते समय ही बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बताया कि 14 साल की नाबालिग बच्ची और उसके नवजात बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। कुंदीपुरा पुलिस थाने के स्टेशन इनचार्ज पूर्वा चौरसिया ने बताया, ‘मंगलवार को पीड़िता अपने एक रिश्तेदार के साथ थाने में अपने ही गांव के एक किशोर के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाने आई थी। नाबालिग लड़की तभी अचानक जमीन पर बैठ कर प्रसव पीड़ा की वजह से चिल्लाने लगी। हम उसे पुलिस थाने के ही एक कमरे में…
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर इलाके मे पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश जारी है। जिसकी वजह से यहां बहने वाले सभी नाले उफान पर हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाही करके नाला पार कर रहे हैं। अब इसी तरह रिस्क लेकर नाला पार कर रहे एक बुजुर्ग की यहां मौत हो गई है। पता चला है कि मृतक अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहा था। इसके लिए उसन रास्ते में पिछले 3 दिनों से टूटे हुए पुल को जान जोखिम में डालकर पार करना ही ठीक समझा था। लेकिन पुल के पाइप मेंं फंसने और नाले में गिरने से…
