Author: Ghatna Manchan
शिवरीनारायण : जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण पुलिस ने एक युवक की हत्या के जुर्म में 7 आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। आरोप है कि वैवाहिक कार्यक्रम में डांस नहीं करने पर युवक से मारपीट की गई, जिसे अंदरूनी चोट आने पर युवक की मौत हो गई। आरोपियों ने इस मामले में अपना अपराध स्वीकार किया है। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-चरित्र-शंका-में/ मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के दुरपा गांव का है, यहां पर अनुसूचित जाति परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम हो रहा था, आसपास के लोगों को यहां पर आमंत्रित किया गया था, इस दौरान विजय मानिकपुरी को डांस करने के लिए कुछ लोगों…
बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चरित्र शंका के चलते पति ने धारदार हथियार से हमला कर नविवाहिता पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. जिसके बाद आरोपी ने स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया. http://ghatnamanchan.com/दर्दनाक-हादसा-ट्रक-की-चपे/ पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय कवेरी साहू और रामचरण साहू की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन होने लगी. पति अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था. उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है. जिस कारण पति-पत्नी…
रूपेश श्रीवास सारंगढ़ : रायगढ़ जिले के सारंगढ़ थाना अंतर्गत बैरागपुर से बूटिपारा जाने वाले मार्ग में आज आबकारी उप निरीक्षक अनिल बंजारे और उनकी टीम द्वारा नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मारुति वैन क्रमांक CG04HB3158 से 50 लीटर महुआ शराब (वाहन सहित) जब्त किया गया। आरोपी शंकर लाल नायक निवासी बरमकेला, अजय सिदार निवासी सिंगारपुर सारंगढ़ को हिरासत में लेते हुए आबकारी अधिनियम 1915 के धारा 34(2) का प्रकरण कायम करते हुए प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।
कवर्धा : कवर्धा में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। महिला और उसकी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा तेज रफ्तार ट्रक के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे रेलिंग से जा भिड़ा। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला है। बाइक सवार युवक अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश में अपने घर लौट रहा था। हादसा कुकदुर थाना क्षेत्र में हुआ है। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-मरने-के-लिए-फांस/ मध्य प्रदेश के डिंडौरी में जल्दा गांव निवासी संजय यादव (32) अपनी पत्नी छोटी यादव,1 साल की बेटी और 4…
धमतरी : अब ये फंदे की बेवफाई थी या फिर मोहब्बत का धोखा, लेकिन जो कुछ हुआ उसमे इश्क की साख जरूर कम कर दी। प्रेमी जोड़े गये तो थे साथ मरने की कस्में खाकर, लेकिन हालात ऐसे बने कि, प्रेमिका फंदे पर लटक गयी और प्रेमी अपनी जान बचाकर उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के पांच दिनों बाद प्रेमी ने जब आकर अपने अधूरी प्रेम कहानी की दास्ता पुलिस को बतायी तो वो ये सुनकर हैरान रह गये। दरअसल ये पूरा मामला धमतरी के रूद्री थाना क्षेत्र का है। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-पत्नी-ने-की-अपने/ जानकारी के मुताबिक बालोद…
बलौदा : पति और पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पत्नी ने भी खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। गम्भीर हालत में उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। बलौदा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास शिक्षक राजकुमार पटेल अपनी पत्नी रत्ना के साथ किराए के मकान में रहता था। कुरमा हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षक राजकुमार पटेल आदतन शराबी था। राजकुमार के साथ उसकी दूसरी पत्नी रत्ना का शराब को लेकर आए दिन विवाद होते रहता था। सोमवार 12 जुलाई की रात करीब 11 बजे राजकुमार शराब के नशे में घर…
बिलासपुर : बिलासपुर में हाईकोर्ट के ड्राइवर ने मंगलवार को शराब के नसे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पता चला है कि मृतक मंगलवार को अपने ड्यूटी टाइम पर निकला था। लेकिन फिर वापस नहीं लौट सका है। पुलिस काे शक है कि उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। जिसके चलते ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सरकंडा माताचौरा में रहने वाला अवनीश सिंह ध्रुव मंगलावार को घर से काम पर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वे काम पर नहीं गया। बताया गया…
रूपेश श्रीवास बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में एक पटवारी को किसानों से नामांतरण के लिए पैसे मांगना महंगा पड़ गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बता दे कि बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखण्ड के चांदन में पटवारी भरतलाल वर्मा द्वारा किसानों से नामांतरण के नाम पर पैसा मांगा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ था। जिसके बाद एसडीएम ने पटवारी के ऊपर कार्यवाही की।
कार्तिक जायसवाल कसडोल : विधानसभा क्षेत्र कसडोल में सांसद गुहाराम अजगल्ले ने रेस्ट हाउस में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से औपचारिक चर्चा किया। तत्पश्चात उन्होंने नगर कसडोल में अमन मोबाइल शॉप का शुभारंभ किया। वही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कसडोल के कार्यालय जाकर सांसद गुहाराम अजगल्ले ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की जानकारी ली। साथ ही नियम प्रक्रिया के अनुरूप निर्धारित समय मे कार्य करने सुझाव दिये। जिसके बाद वे नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजना अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, उपाध्यक्ष…
गिरीश सोनवानी देवभोग : देवभोग में साई बाबा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ कर गांधी चौक, बस स्टैंड होते हुए नगर भ्रमण कर पुनः मंदिर पहुंची। इस बीच महिलाओं द्वारा जगह जगह पूजा अर्चन कर फूलों की वर्षा की गयी। कार्यक्रम में ओम साई समिति के अध्यक्ष विकास उपाध्यय, देवभोग सरपंच श्रीमती रेवती प्रधान, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा सिंघल, समाज सेवक घनश्याम प्रधान, राजेश तिवारी, तरुन पटेल, दिलिप कौशिक, सचिन टांडिया, मनीष पात्र, होरीलाल साहू, दिनेश अग्रवाल महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही समिति के सभी सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।
