सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…
बिलाईगढ़ : सेवा संकल्प अभियान के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज 17 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलाईगढ़ में “सेवा संकल्प रक्त दान अभियान कार्यक्रम के तहत शासकीय प्राथमिक विद्यालय बांसउरकुली बिलाईगढ़ के प्रधान पाठक विनोद कुमार डडसेना ने अपने जीवन में अब तक 17 वी बार रक्त दान किया। उन्होंने ने बताया कि आज के दिन मेरे लिए खास व अविस्मरणीय रहेगा क्योंकि आज की तारीख 17 सितंबर है और मेरे द्वारा 17 वी बार रक्त दान करना दोनों एक संयोग है।
कार्यक्रम में “विकसित भारत 2047” की परिकल्पना पर प्रकाश डाला गया। इसी के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षक विनोद डडसेना ने देश की सेवा और विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
शिक्षक के इस नेक कार्य के लिए उनके मित्र जन शिक्षक साथी, और परिवार के लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किए।

