Author: Ghatna Manchan
ग्राम पंचायत धोराकोट सरपंच प्रत्याशी रुक्मणी सिन्हा का समर्थकों में जन सैलाब…शिक्षित नेतृत्व को जनता का अपार आशीर्वाद… गिरीश सोनवानी देवभोग : जैसे जैसे पंचायत चुनाव नजदीक आ रहे है। वैसे वैसे ग्राम पंचायत धोराकोट में सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। इस बार महिला नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए योग्य और कर्मठ प्रत्याशी श्रीमति रुकमणी सिन्हा ने सरपंच पद के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। वे एक सरल स्वभाव स्वच्छ छबि और जनहितैषी सोच रखने वाली उम्मीदवार के रूप में उभर रही है। जो सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाती है। प्रचार अभियान के तहत रुकमणी…
छोटे कद – काठी, पर लोकतान्त्रिक मूल्यों की समझ बड़ी…मतदान के प्रति उत्साहित मतदाता कुमारी सुशीला बाई ने किया मतदान… बलौदाबाजार : लोकतंत्र के महापर्व में जिले के मतदाता पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग ले रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखंड कसडोल के ग्राम पीसीद की जागरूक मतदाता कुमारी सुशीला बाई ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। छोटे कद-काठी की यह कलाकार बड़े हौसले और देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हैं। उन्होंने मतदान केंद्र पीसीद पहुंचकर खुशी-खुशी मतदान किया और सभी नागरिकों से अपील की, कि वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान के दौरान…
Big Breaking : 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, हिंदी और साइंस का पेपर हुआ लीक, राज्य भर में परीक्षा रद्द करने का फैसला… घटना मंचन : 10TH बोर्ड से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के बाद अब परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। मामला झारखंड का है। जहां हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षा में पेपर लीक के बाद 2 विषय की परीक्षाओं को रद्द किया गया है। जानकारी के मुताबिक JAC (झारखंड अकादमिक काउंसिल) बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में साइंस और हिन्दी का…
सारंगढ़ : हम लोगों के साथ भी खींचा लीजिए सर, के आग्रह पर कलेक्टर धर्मेश साहू ने खिंचवाया फोटो…मतदान में सहयोगी महिला कर्मी को कलेक्टर ने किया प्रोत्साहित… सारंगढ़ : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू और पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में बिलाईगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में मतदान दिवस पर मतदान केंद्र गोविन्दवन, सलिहा, बोडा, खुरदरहा, पचपेड़ी, बिलासपुर, ढनढनी, धौराभाठा (ब) और (स) में जाकर वहां के निर्वाचन व्यवस्था, मतदान की स्थिति आदि का जायजा लिया। कलेक्टर ने मतदान कर्मियों से कितन मतदान हुआ है, की जानकारी ली। मतदान केंद्र ग्वाली में मतदान…
बलौदाबाजार : हल्दी लगे हाथों के साथ सगी बहनो ने निभाया कर्तव्य, गृहस्थ जीवन में प्रवेश से पहले किया मतदान… दिनेश देवांगन बलौदाबाजार : लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा बाजार चौक कटगी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला (मतदान केंद्र क्रमांक 78) में देखने को मिला, जब सगी बहनें रमा और प्रभा देवांगन ने हल्दी और मेहंदी लगे हाथों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी तरह कसडोल के समीपस्थ ग्राम पंचायत पिसीद में हरिशंकर देवांगन पिता रामनारायण देवांगन के ने पहले अपना मतदान किया उसके…
अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार विस्तार…अब एडवांस फेको मशीन की सुविधा उपलब्ध… बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार वृद्धि हो रही है है। अब नर्सिंग होम में एडवांस फेको मशीन की सुविधा उपलब्ध है, जिससे नेत्र रोग विभाग में दर्द रहित एवं टांके रहित मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा सकेगा। वही यहां डॉक्टर मेजर नीलम भगत वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा प्रतिदिन ऑपरेशन किया जाएगा, जिससे बसना और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं होगी। वही फेंको मशीन द्वारा ऑपरेशन के लिए, प्रारंभिक…
बालाजी विद्या मंदिर, ज्ञान का आध्यात्मिक मंदिर : कुलपति पत्रकारिता विश्वविद्यालय… रायपुर : श्री बालाजी विद्या मंदिर, ज्ञान का आध्यात्मिक मंदिर है जहां विद्यार्थियों को सेवा अनुशासन के साथ ही वैल्यू एडिशन की शिक्षा दी जा रही है। उक्त उदगार कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर बलदेव भाई शर्मा ने व्यक्त किया। अवसर था बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल द्विवेदी ने भी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष जी. स्वामी संयुक्त सचिव एम. श्रीनिवास राव कार्यकारिणी के सदस्य एल. रुबेश राव, शाला…
बलौदाबाजार : कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों का मेंटर स्कूल करेंगे सहयोग…सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहित 6 प्राचार्यो को नोटिस जारी करने के निर्देश…कलेक्टर ने ली बोर्ड परीक्षा की तैयारी के सम्बन्ध में प्रचार्यो की बैठक… बलौदाबाजार : कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के सबंध में प्राचार्यो की ऑनलाइन बैठक ली। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में जिले का बेहतर प्रदर्शन के लिए कम समय में अधिक प्रयास करने प्रचार्यो को निर्देशित किया। उन्होंने प्री बोर्ड परीक्षा में जिन स्कूलों का प्रदर्शन कमजोर रहा उन स्कूलों की स्थिति बोर्ड परीक्षा में बेहतर करने…
बिलाईगढ़ के 347 मतदान केंद्रों में सकुशल पहुंचे मतदान दल…कल 20 फरवरी को 7 बजे से होगा पंचायत चुनाव… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में पीठासीन अधिकारी और मतदान दल 1,2,3 को अधिकारियों के द्वारा बिलाईगढ़ के शहीद वीर नारायण कॉलेज से रवाना किया गया और वे अपने मतदान केंद्र में सकुशल पहुंच गए हैं। बता दे कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी को बिलाईगढ़ विकासखण्ड में मतपत्र (बैलेट) से 347 मतदान केंद्रों में मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। इसमें बिलाईगढ़…
सारंगढ़ : कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने शासकीय कृषि प्रक्षेत्र अमेठी का किया अवलोकन… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने सारंगढ़ ब्लॉक के शासकीय कृषि प्रक्षेत्र अमेठी का अवलोकन किया। इस क्षेत्र में अभी सरसों और गेहूं का फसल पक रहा है। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव को इस प्रक्षेत्र में पाइपलाइन और स्प्रिंकलर से सिंचाई व्यवस्था करने, मिट्टी की उत्पादकता बढ़ाने के लिए दलहन तिलहन की बुआई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि अमेठी के इस कृषि क्षेत्र का रकबा 40 हेक्टेयर है, जहां रबी…
