Author: Ghatna Manchan

छत्तीसगढ़ : भालू के हमले से पिता पुत्र की मौत…दो की हालत गंभीर… कांकेर : कांकेर में भालू का आतंक बढ़ता ही जरा रहा है। इस बिच खबर है कि भालू ने चार लोगों पर हमला किया है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो घायलों में वन विभाग का कर्मचारी भी शामिल हैं। जब इसकी सूचना वन विभाग को मिली तो वन विभाग की टीम मृतक बॉडी लेने जा रहे थे। इसी दौरान भालू ने फिर हमला किया जिससे वनकर्मी घायल हो गए जिसे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। बताया जा रहा है…

Read More

सारंगढ़ : सक्षम शनिवार की थीम पर दिव्यांगों के लिए यूडीआईडी बनाने हेतु शिविर आयोजित… समाज कल्याण विभाग की पहल से सभी दिव्यांगों को विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआईडी का मिल रहा लाभ… पेंशन, दिव्यांग सहायक उपकरण जैसी सरकारी सुविधा लेने के लिए यूडीआईडी प्रमाण पत्र आवश्यक… आए हुए दिव्याँगजनों को नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत शपथ संकल्प दिलाया गया… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआईडी बनाने हेतु प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। विभाग द्वारा सक्षम शनिवार की थीम पर प्रत्येक माह आयोजित हो…

Read More

प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम: स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर एक मजबूत कदम : एल.डी. मानिकपुरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी… प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य देशभर में स्वरोजगार के अवसर पैदा करना और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है। यह योजना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के तहत चलायी जाती है और विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी को कम करने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लाखों युवाओं को खुद का व्यवसाय स्थापित करने के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता…

Read More

जिले के 5841 लोगों को मिला अधिकार अभिलेख पत्र… हितग्राहियों को सौंपा गया आवास की चाबी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, सचिव एवं लखपति दीदी हुए सम्मानित… नशामुक्ति, स्वच्छता व यातायात सुरक्षा की ली गई शपथ… बलौदाबाजार : स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से देशभर के 65 लाख लोगों को अधिकार अभिलेख पत्र का वितरण किया। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के सीधे प्रसारण को जिला ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एलईडी टीवी के माध्यम से देखा गया। जिला ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले…

Read More

बिलाईगढ़ : स्काउट गाईड द्वितीय सोपान जांच शिविर खम्हरिया में प्रारंभ… बिलाईगढ़ : भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला संघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त एल पी पटेल एवं सहायक जिला आयुक्त एस एन साहू के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया में स्काउट गाइड द्वितीय सोपान एवं रोवर रेंजर निपुण जांच शिविर का आयोजन शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष शब्द राम यादव के मुख्य आतिथ्य एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त शंकर लाल साहू,-रूपेश श्रीवास (प्रदेश संगठन सचिव छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन) एवं प्राचार्य सेवक लाल पटेल , गंगाराम यादव, नारायण साहू दरसराम टंडन, अनुज…

Read More

बिलाईगढ़ : जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 11 से द्रुपत सिंह राय की मजबूत दावेदारी… बिलाईगढ़ : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से अनुसूचित जनजाति के लिए मुक्त सीट के लिए धनसीर निवासी द्रुपत सिंह राय ने दावेदारी की है। द्रुपत सिंह राय क्षेत्र में आदिवासियों के मजबूत एवं सशक्त चेहरे के रूप में पहचाने जाते हैं।बिलाईगढ़ क्षेत्र में लोगों की मदद के लिए पहचाने जाते हैं, श्री राय के जुझारुपन के कारण ये हर वर्ग चाहे महिला, पुरुष या युवा सभी के चहेते हैं। जिला पंचायत सदस्य के लिए उनकी दावेदारी से इस…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिले के प्रवास पर…विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… सक्ती : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 18 जनवरी 2025 को सक्ती जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 18 जनवरी को महासमुंद जिले में स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात् हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड जेठा जिला सक्ती पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.50 बजे से 3.50 बजे तक कॉलेज ग्राउंड जेठा में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दोपहर 3.55 बजे कॉलेज…

Read More

बलौदाबाजार : स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालयों में रिक्त 88 पदों पर होगी संविदा भर्ती…28 फ़रवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित… बलौदाबाजार : जिले में संचालित 16 स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रिक्त 88 पदों पर भर्ती की जाएगी। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी एवं सम्बंधित स्कूलों के प्रचार्यो की बैठक लेकर पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पूरी तरह से मेरिट के आधार पर चयन सूची तैयार करने तथा अभ्यर्थी की प्राथमिकता के अनुसार पदस्थापना करने के भी निर्देश दिए।बताया गया कि 16 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम…

Read More

बलौदाबाजार : धान खरीदी में अनियमितता पर कलेक्टर क़ी बड़ी कार्यवाही…3 उपार्जन केंद्र प्रभारी हटाए गए… बलौदाबाजार : धान खरीदी कार्य में अनियमितता बरतने के कारण कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देश पर जिला पंजीयक द्वारा 3 उपार्जन केंद्र प्रभारियों को हटाने क़ी कार्यवाही क़ी गई है। इसके साथ ही एक प्राथमिक क़ृषि शाख सहकारी समिति के शाखा प्रबंधक को भी हटाया गया है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने के कारण धान उपार्जन केंद्र दतान (प )के केंद्र प्रभारी घनश्याम वर्मा, उपार्जन केंद्र सैहा के केंद्र प्रभारी जगदीश प्रसाद लहरी, उपार्जन केंद्र बलौदाबाजार के केंद्र प्रभारी…

Read More

सारंगढ़ और बिलाईगढ़ में पालना कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 29 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले के नगरीय निकाय सारंगढ़ और बिलाईगढ़ में पालना केंद्र के संचालन के लिए पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका हेतु आवेदन संबंधित परियोजना अधिकारी कार्यालय सारंगढ़ या बिलाईगढ़ में 29 जनवरी 2025 तक रजिस्टर्ड डॉक या स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से जमा किया जा सकता है। अंतिम तिथि उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जायेगा। इन पदों हेतु शैक्षणिक आर्हता तथा नियुक्ति प्रक्रिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के समान होंगी। पालना केन्द्र कार्यकर्ता को रू.…

Read More