Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम: स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर एक मजबूत कदम : एल.डी. मानिकपुरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी…
    Featured

    प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम: स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर एक मजबूत कदम : एल.डी. मानिकपुरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 18, 2025No Comments4 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम: स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर एक मजबूत कदम : एल.डी. मानिकपुरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी…

    प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य देशभर में स्वरोजगार के अवसर पैदा करना और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है। यह योजना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के तहत चलायी जाती है और विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी को कम करने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लाखों युवाओं को खुद का व्यवसाय स्थापित करने के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन मिल रहा है, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर रहे हैं।

    छत्तीसगढ़ में योजना का प्रभाव : छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु सरकार ने न केवल नई उद्योग नीति बनाकर नए उद्यमियों को अवसर प्रदान किया है, बल्कि प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित भी किया है। वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ के 1472 युवाओं को स्वरोजगार हेतु 157 करोड़ रुपए का ऋण प्रदान किया गया तथा करीब 49 करोड़ रुपए की सब्सिडी दिया गया। इसी तरह वर्ष 2024-25 में 1311 युवाओं को 153 करोड़ रुपए का ऋण वितरण किया गया और 47 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी गई। यह योजना विशेष रूप से राज्य में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है।

    योजना का उद्देश्य और लाभ : प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। यह योजना न केवल नए उद्यम स्थापित करने के लिए एक सशक्त मंच है, बल्कि पारंपरिक हस्तशिल्प, कारीगरी और ग्रामोद्योग को भी प्रोत्साहित करने का एक प्रभावी साधन बन चुकी है। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा किए जाते हैं, जिससे बेरोजगारी की समस्या कम होती है और रोजगार के नए रास्ते खुलते हैं।

    योजना की विशेषताएँ : विनिर्माण क्षेत्र के लिए अधिकतम परियोजना लागत 50 लाख रुपए और व्यवसाय/सेवा क्षेत्र के लिए 20 लाख रुपए है। सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अंशदान देना होता है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाएं और दिव्यांग लाभार्थियों के लिए 5 प्रतिशत अंशदान है।शहरी क्षेत्र में सामान्य श्रेणी के लिए 15 प्रतिशत और विशेष श्रेणी के लिए 25 प्रतिशत जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य श्रेणी के लिए 25 प्रतिशत और विशेष श्रेणी के लिए 35 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए किसी संपार्श्विक प्रतिभूति की आवश्यकता नहीं होती है। ऋण पर ब्याज दर संबंधित बैंक की शर्तों के अनुसार निर्धारित होती है।

    यह योजना न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित करती है, बल्कि लाभार्थियों को अपने उद्यम स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है। इसके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं, जिससे लोग अपने घरों से दूर नहीं जाना पड़ता। इसके अलावा, यह योजना समाज के कमजोर वर्गों, विशेष रूप से महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है।

    छत्तीसगढ़ में उदाहरण : यह कार्यक्रम स्थानीय युवाओं के लिए न केवल एक सुनहरा अवसर है, बल्कि यह उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और अपने सपनों को साकार करने के लिए एक मजबूत कदम है। निश्चित ही प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना युवाओं को अपने व्यवसाय शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर देती है, साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करती है। इससे न केवल व्यक्तिगत स्तर पर आत्मनिर्भरता बढ़ती है, बल्कि यह समाज और देश की प्रगति में भी योगदान करती है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित करके हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,898 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063464
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.