Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : चार लोगों की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में एक नाबालिग लड़की समेत 5 गिरफ्तार…ये थी हत्या की वजह…
    Featured

    बलौदाबाजार : चार लोगों की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में एक नाबालिग लड़की समेत 5 गिरफ्तार…ये थी हत्या की वजह…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 14, 2024No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार : चार लोगों की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में एक नाबालिग लड़की समेत 5 गिरफ्तार…ये थी हत्या की वजह…

    बलौदा बाजार : चार लोगों की नृशंस हत्या करने वाले एक अपचारी बालिका सहित 05 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जादू टोना करने के शक में ग्राम छरछेद में दो महिला, एक पुरुष एवं एक 11 माह के बालक की हत्या कर दी गई। पत्थर तोड़ने के लोहे का हथौड़ा (घन) एवं लोहे के अन्य सामान से घातक वार कर जघन्य हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया।

    थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छरछेद मे एक सांथ 04 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ थाना कसडोल, गिधौरी का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल ग्राम छरछेद पहुंचा। घटना में मृतक परिवार के घर में ही 02 महिला, 01 पुरुष एवं एक 11 माह के छोटे बच्चे की किसी वजनी हथियारों से घातक वारकर हत्या कर दी गई थी। सभी मृतक एक ही परिवार के है।

    पुलिस टीम एवं एफएसएल की फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। प्रकरण में चार लोगों की हत्या करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना कसडोल में अपराध धारा 103(1),191(2),191(3),190,296, 351(3),115(2),331(8) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, गवाहों से पूछताछ, घटनास्थल निरीक्षण एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या करने वाले 05 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों में एक अपचारी बालिका भी शामिल है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ पर, उनके द्वारा चारों लोगों की हत्या करना स्वीकार किया गया तथा पूछताछ में घटना के कारण के संबंध में यह तथ्य सामने आया कि- आरोपियों की बच्ची की तबीयत बहुत दिन से खराब थी, जिसके लिए आरोपी, पड़ोसी मृतक परिवार के सदस्यों द्वारा जादू टोना करने का शक करते थे। इसी शक एवं आवेश में आकर सभी 05 आरोपियों द्वारा एक साथ मिलकर पत्थर तोड़ने के लोहे के हथौड़े (घन) एवं लोहे के अन्य सामान से वार करते हुए चारों लोगों की हत्या कर दी गई। प्रकरण में पुलिस द्वारा सभी 05 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

    मृतकों के नाम

    1. चैतराम उम्र 34 साल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल

    2. जमुना बाई उम्र 26 साल निवासी शिवरीनारायण हाल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल

    3. यश उम्र 11 माह निवासी निवासी शिवरीनारायण हाल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल

    4. यशोदा बाई उम्र 30 साल निवासी ग्राम गंगई थाना लवन हाल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल

    आरोपियों के नाम

    1. रामनाथ उम्र 60 साल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल

    2. दीपक उम्र 20 साल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल

    3. दिल कुमार उम्र 18 साल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल

    4. ललिता बाई उम्र 50 साल निवासी ग्राम छरछेद थाना कसडोल

    5. एक अपचारी बालिका

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026
    Featured

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,025 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,683 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,191 Views

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 20261,116 Views
    Don't Miss

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    By Ghatna ManchanMarch 12, 20260

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन……

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1049184
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.