बलौदाबाजार : तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क पार कर रही महिला को रौंदा…दर्दनाक मौत…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बलौदाबाजार : तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क पार कर रही महिला को रौंदा…दर्दनाक मौत…

- Advertisement -

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। भाटापारा- निपनिया मार्ग में तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया। महिला पुनिता धुव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, भाटापारा-निपनिया मार्ग पर एक हाइवा तेजी से आ रही थी। इस दौरान हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं वाहन चालक को पकड़ लिया गया है।

Latest News

51 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार…अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा…

51 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार...अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा... गिरीश सोनवानी गरियाबंद : गरियाबंद जिले के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!